{"_id":"5c535168bdec224c974d06cd","slug":"money-was-not-found-to-build-toilet-man-hanged-himself-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के लिए नहीं मिला धन तो फंदे पर झूला, उतारकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के लिए नहीं मिला धन तो फंदे पर झूला, उतारकर बचाई जान
Fri, 01 Feb 2019 01:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : फाइल फोटो
शौचालय निर्माण के लिए पैसा न मिलने से परेशान एक पात्र व्यक्ति ने बेलौली गांव में प्रधान के घर के सामने लगे पेड़ में लुंगी से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। प्रधान के भाई ने उसे किसी तरह पेड़ से उतारा। लगभग एक घंटे बाद उसकी हालत सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
बिलौली के मजरा जालिमनगर निवासी रंगीलाल को शौचालय का लाभ सरकार से मिला था। करीब दो माह से प्रधान और विकास विभाग के अधिकारी उसे टरका रहे थे। बुधवार को पूरा दिन प्रधान के घर बैठने के बावजूद भी पैसा न देने पर रात करीब नौ बजे रंगी ने आत्महत्या की कोशिश की। प्रधान के अनुसार उसका पैसा निर्गत ही नहीं हुआ है। वह शराबी है, पैसा निकाले जाने के शक में उसने ऐसा किया। ईसा नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने भी बताया कि वह नशे में था। बीडीओ भीम जी उपाध्याय ने पूरे मामले की जांच की बात कही।
विज्ञापन