{"_id":"a2fb463e607b39e0611fdfba7d204b3c","slug":"monday-to-12-trainee-teachers-niyuktiptr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को 12 प्रशिक्षु शिक्षकों ने लिए नियुक्तिपत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को 12 प्रशिक्षु शिक्षकों ने लिए नियुक्तिपत्र
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 09 Feb 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती अभियान के दूसरे चरण में चौथे दिन 12 प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किए। इन शिक्षकों को 12 फरवरी तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती अभियान में सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के डिजिटल हाल में प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। सोमवार को सात महिला तथा पांच पुरुष अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र प्राप्त किए। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.ओपी राय ने बताया कि इन शिक्षकों को 12 फरवरी तक हर हाल में कार्यभार ग्रहण करना है। इस अवधि में कार्यभार ग्रहण न करने वाले अभ्यर्थी का नियुक्ति संबंधी अधिकार समाप्त हो जाएगा।