{"_id":"6967d37df375d605580c2a2d","slug":"mohammedpur-tajpur-outpost-in-charge-suspended-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-165929-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी प्रभारी निलंबित
Wed, 14 Jan 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
पसगवां। एसपी संकल्प शर्मा ने सड़क दुर्घटना की विवेचना में लापरवाही बरतने पर मोहम्मद पुर ताजपुर चौकी प्रभारी अंकुर कुमार को निलंबित कर दिया।
12 नवंबर को रात लगभग आठ बजे विकास खंड पसगवां की ग्राम पंचायत सिसौरा शहामत के प्रधान सलमान खान उर्फ गुड्डा शाहजहांपुर- लखीमपुर मार्ग पर मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से घायल हो गए थे। शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के 12 दिन बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पसगवां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विवेचना चौकी प्रभारी अंकुर कुमार को सौंपी गई। पुलिस घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्राॅली बरामद नहीं कर सकी। मृतक सलमान खान गुड्डा के भाइयों ने एसपी संकल्प शर्मा से मिलकर विवेचक अंकुर कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद एसपी ने चौकी प्रभारी अंकुर कुमार को निलंबित कर दिया। इसकी पुष्टि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने की।