{"_id":"586fa0bc4f1c1b0b321584a1","slug":"mohammadi-most-sensitive-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदी क्षेत्र सबसे संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मदी क्षेत्र सबसे संवेदनशील
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे नंबर पर गोला, तीसरे पर सदर विधानसभा
वलनरेबल बूथों के चिह्नित 269 को किया पाबंद
जिले की आठ विधानसभाओं में मोहम्मदी सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। इसी इलाके में सबसे ज्यादा वलनरेबल मतदेय स्थल हैं। दूसरे नंबर पर गोला गोकर्णनाथ और तीसरे नंबर पर सदर सीट को बताया जा रहा है। जिले के सभी विधानसभाओं के वलनरेबल 50 बूथों के चिह्नित 269 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
जिले में कुल 1,645 मतदान केंद्र हैं। सदर सीट के 12 मतदान केंद्र और 46 मतदेय स्थल क्रिटिकल हैं, जबकि गोला में 19 मतदान केंद्र और 56 मतदेय स्थल और मोहम्मदी में 22 मतदान केंद्र और 62 मतदेय स्थल क्रिटिकल हैं। इस तरह मोहम्मदी सबसे ज्यादा, जबकि गोला और सदर सीट क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर संवेदनशील है। चुनाव के दौरान जिले में 22 बैरियर ओर 24 उड़नदस्ते और इतनी ही स्टेटिक टीमें चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगी। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि जहां संचार व्यवस्था नहीं हैं, वहां वायरलेस सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही जिले के नेपाल बार्डर स्थित चारों थानों क्रमश: तिकुनियां, चंदनचौकी, गौरीफंटा और संपूर्णानगर में जंगली रास्तों आदि पर बैरियर लगाकर टीमें तैनात की जाएंगी।
पुलिस की नजर में हैं हिस्ट्रीशीटर
जिले में कुल 2465 हिस्ट्रीशीटर हैं। 1626 की निगरानी की जा रही है। पांच सौ से अधिक हिस्ट्रीशीटर गायब चल रहे हैं। चुनाव की वजह से सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बढ़ा दी है। इनका सत्यापन कराया जा रहा है और थानों पर हाजिरी के लिए भी बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में कुल मतदान केंद्र-1,645
जिले में कुल मतदेय स्थल-2,698
वलनरेबल गांव-50
क्रिटिकल मतदान केंद्र और मतदेय स्थल
विधानसभा मतदान केंद्र मतदेय स्थल
सदर 12 46
गोला 19 56
पलिया 10 39
मोहम्मदी 22 62
श्रीनगर 09 34
कस्ता 08 28
निघासन 08 30
धौरहरा 11 38