Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mohammadi gets its own residential fire station

Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी को मिला अपना आवासीय अग्निशमन केंद्र

Mon, 02 Nov 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mohammadi gets its own residential fire station
मोहम्मदी में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र। संवाद
मोहम्मदी। गोला-मोहम्मदी रोड पर करीब 12.22 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय अग्निशमन केंद्र बनकर लगभग तैयार हो गया है। कुछ फिनिशिंग का काम बाकी है। एक-दो माह में भवन विभाग को सौंपे जाने की उम्मीद है। इससे दमकलकर्मियों को रहने और काम करने की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

अब तक अग्निशमन केंद्र नगर पालिका के जर्जर रैन बसेरे में संचालित हो रहा है। यहां साफ-सफाई, पानी और भोजन बनाने की उचित व्यवस्था नहीं है। कर्मचारियों के रहने के लिए दो छोटे कमरे हैं। इनमें लगा नल भी खराब रहता है और शौचालय भी पुराना है।
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से पहले 16 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था, जो बाद में घटकर करीब 12 करोड़ रुपये रह गया।
वर्तमान में अग्निशमन केंद्र पर प्रभारी, एक हवलदार, दो सिपाही और एक फायर चालक समेत पांच कर्मचारी तैनात हैं। विभागीय मानक के अनुसार यहां प्रभारी और उपप्रभारी, दो हवलदार, दो चालक, 16 सिपाही, दो कुक और एक स्वीपर की जरूरत है। नए भवन में करीब 26 कर्मचारियों के रहने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन केंद्र प्रभारी लखमीचंद ने बताया कि मौजूदा भवन में स्टाफ की कमी के साथ रहने, पानी और भोजन बनाने की सुविधाओं का अभाव है। नए आवासीय भवन से कर्मचारियों को राहत मिलेगी और अग्निशमन सेवाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed