फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mohammadi advocates seeking to district

अधिवक्ताओं की मोहम्मदी को जिला बनाने की मांग

Sat, 20 Aug 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी।
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी। Updated Sat, 20 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Mohammadi advocates seeking to district
memorandam - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन

स्थानीय बार एसोसिएशन के तमाम अधिवक्ताओं ने मोहम्मदी को जिला बनाने की मांग को लेकर एक रोड शो किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में अधिवक्ताओं का कहना था कि मोहम्मदी तहसील से जिला मुख्यालय की दूरी करीब 70 किमी है तथा तहसील क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लगभग 125 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, इसके अलावा मोहम्मदी में  सिविल जज, अपर सिविल जज, सिविल जज सीडी/ एसीजेएम और अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कार्यरत है। 
अधिवक्ताओं का यह भी  कहना है कि वर्ष 1857 तक गदर से पहले मोहम्मदी जिला था लेकिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के भय एवं सुरक्षा के कारण अंग्रेजों ने मोहम्मदी जिला समाप्त कर लखीमपुर खीरी को जिला मुख्यालय बना दिया था। 
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामखिलावन मिश्रा ने भी दो वर्ष पूर्व मोहम्मदी को  जिला बनाने के लिए  मुख्यमंत्री से पहल की थी जिस पर गोला, मितौली व मोहम्मदी को मिलाकर जिला बनाने की संस्तुति की गई थी लेकिन आज तक कोई निर्णय नहीं हो सका। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने अपर जिला सत्र न्यायालय से एसडीएम कार्यालय तक रोड शो किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर  बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश गुप्ता, महामंत्री मानस त्रिवेदी, अवधेश दीक्षित, सुनीत दीक्षित, रामसेवक मिश्रा, अनिल पांडे, विवेक शुक्ला, रामदिनेश वर्मा, लोकेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, कैलाश त्रिवेदी, योगेश त्रिवेदी, रामकैलाश यादव, विमल सिंह, अरविंद गुप्ता सहित तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed