फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Modi government has established the country's respect in the world: Rekha

मोदी सरकार ने विश्व में स्थापित किया देश का सम्मान : रेखा

Mon, 15 Jun 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Modi government has established the country's respect in the world: Rekha
गोदभराई की रस्म करती पूर्व सांसद रेखा अरूण वर्मा‌‌ व अन्य। स्रोत संवाद
पसगवां। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रेखा अरुण वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है। केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण और करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
विज्ञापन

रविवार को तीन दिवसीय जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भौनापुर की आसमानी की गोद भराई तथा बच्ची अनुप्रिया का अन्नप्राशन संस्कार कराया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत सतीश चंद्र वर्मा ने ब्लॉक से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सहकारी गन्ना विकास समिति जंगबहादुरगंज के चेयरमैन अखिलेश त्रिवेदी, अनिमेष पटेल, भाजपा बरवर मंडल अध्यक्ष अनुज सिंह चौहान, पसगवां मंडल अध्यक्ष पवन वाजपेई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
15 ब्लॉकों में विशेष मेले का शुभारंभ

लखीमपुर खीरी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के 15 ब्लॉकों में विशेष मेले आयोजित किए गए। सदर ब्लॉक परिसर में विधायक योगेश वर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, आवास, महिला कल्याण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। संवाद
-------------
बिजुआ में शुरू हुआ तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर

बिजुआ। भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास खंड सभागार में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ गोला विधायक अमन गिरी ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। शिविर रविवार, सोमवार और मंगलवार तक चलेगा। संवाद
------------
केंद्र सरकार ने 12 वर्षों में किया चहुंमुखी विकास : राकेश

बांकेगंज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री एवं पूर्व प्रमुख राकेश अर्कवंशी ने किया। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा और महामंत्री अनिल वर्मा ने की। संचालन एडीओ पंचायत आरिफ हुसैन ने किया। संवाद

----------
कम तेल, कम ईंधन अभियान से दिया स्वस्थ भारत का संदेश

लखीमपुर खीरी। भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कम तेल, कम ईंधन आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा कि यह अभियान ऊर्जा संरक्षण के साथ स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में बिना तेल और गैस के तैयार पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन भी किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू लता श्रीवास्तव, संतोष कुमारी, रामजी मौर्य, राजेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद

गोदभराई की रस्म करती पूर्व सांसद रेखा अरूण वर्मा व अन्य। स्रोत संवाद

गोदभराई की रस्म करती पूर्व सांसद रेखा अरूण वर्मा व अन्य। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed