{"_id":"66a2ce9d170c9f333c05ac54","slug":"mockdrill-ndrf-rescues-two-people-drowning-in-the-river-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-125578-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉकड्रिल: नदी में डूब रहे दो लोगों का एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉकड्रिल: नदी में डूब रहे दो लोगों का एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में डूब रहे व्यक्ति को एनडीआरएफ के जवानों ने बचाया- स्रोत सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को आपदा से बचाव के लिए एनडीआरएफ के जवानों को मॉकड्रिल कराई। सदर तहसील के लगड़ीपुर गांव में अचानक बाढ़ का पानी घुसने के बाद डूब रहे दो व्यक्तियों का एनडीआरएफ के जवानों ने आपदा मित्रों के साथ रेस्क्यू किया। उन्हें चिकित्सा शिविर में भर्ती कराया। वहीं दूसरी टीम ने गांव गूम में आबादी को सुरक्षित स्थान पहुंचाकर गांव खाली कराया।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशन में बाढ़ से बचाव के लिए श्रीनगर के कर्बला मैदान में मॉकड्रिल अभ्यास कराया। डीएम ने बताया कि मॉकड्रिल का उद्देश्य यह है कि हम वास्तविक आपदा आने से पूर्व ही उन्हीं परिस्थितियों का सामना करते हुए राहत व बचाव कार्य संपन्न कराएं और तैयारियों को परख सकें। इससे आपदा के समय सभी विभाग बेहतर ढंग से कार्य कर सकें। मॉकड्रिल में सेफ्टी ऑफिसर के रूप में एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अभिषेक कुमार व इंसीडेंट कमांडर के रूप में एडीएम संजय सिंह ने भूमिका अदा दी। इस दौरान एएसपी पवन गौतम, सीएमओ डाॅ. संतोष गुप्ता, एसडीएम अश्वनी सिंह, राजेश कुमार, रेनू मिश्र, तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, 95 आपदा मित्र सहित आदि मौजूद रहे।