फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mock drill: Medical aid vehicle left on information of accident

मॉक ड्रिल : दुर्घटना की सूचना पर रवाना हुई मेडिकल सहायता गाड़ी

Wed, 14 Jan 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 14 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mock drill: Medical aid vehicle left on information of accident
मैलानी। दुर्घटना में चार-पांच लोगों के घायल होने की सूचना पर यहां से आनन-फानन दुर्घटना चिकित्सा सहायता गाड़ी मौके पर रवाना की गई। बाद में इसे मॉक ड्रिल घोषित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर यहां कंट्रोल लखनऊ से सूचना दी गई कि मैलानी-नानपारा मीटरगेज रेलखंड के मैलानी और भीरा स्टेशनों के बीच अस्तित्वहीन राजनारायनपुर के पास स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 155 बी-1 के पास ट्रैक पर काम के दौरान दुर्घटना में चार-पांच लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर 12 बजकर 18 मिनट पर आपातकालीन हूटर बजाया गया। आवाज सुनकर पहुंचे संबंधित कर्मचारियों को लेकर यहां से 12 बजकर 41 मिनट पर दुर्घटना सहायता चिकित्सा गाड़ी को रवाना किया गया। इसके बाद दुर्घटना सहायता गाड़ी भेजी गई।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि सूचना पर वरिष्ठ मंडल अभियंता द्वितीय अश्विनी कुमार तिवारी, वरिष्ठ मंडल कमांडेंट आरपीएफ चंद्र मोहन मिश्रा, मंडल चिकित्सा अधिकारी प्रशांत कुमार मेडिकल टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना चिकित्सा सहायता गाड़ी को भीरा में खड़ा किया गया और दुर्घटना सहायता गाड़ी को वापस मैलानी बुला लिया गया। मैलानी से रेलवे चिकित्सा अधिकारी, यातायात निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। मॉक ड्रिल घोषित होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed