फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   mob set the bus on fire after two people died in road accident in Lakhimpur Kheri

गुस्से की आग: लखीमपुर खीरी में हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, ग्रामीणों ने बस फूंकी

Mon, 07 Oct 2024 06:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 06:47 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में सोमवार शाम को सड़क हादसे के बाद बवाल हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत के बाद गुस्साईं भीड़ ने बस में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। दमकल को बुलाया गया। इसके बाद आग बुझाई जा सकी। 

विज्ञापन
mob set the bus on fire after two people died in road accident in Lakhimpur Kheri
हादसे के बाद हाईवे पर बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सीतापुर मार्ग पर स्थित मुड़ियाखेड़ा गांव के पास सोमवार देर शाम निजी बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर बस को आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था। चालक और परिचालक भी हादसा होते ही भाग निकले थे। करीब एक घंटे तक चले हंगामे की वजह से यातायात भी ठप रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उग्र भीड़ को शांत करा पाई। इसके बाद यातायात शुरू हो सका। 
विज्ञापन


मुड़ियाखेड़ा निवासी दोस्त इंद्रेश (22) पुत्र सुरेश और अभिमन्यु (21) पुत्र दिनेश बाइक से घर लौट रहे थे। जलभवन के पास सामने से आ रही बस से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में इंद्रेश की मौके पर ही मौत हो गई। अभिमन्यु गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने अभिमन्यु को एंबुलेंस से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर खड़े ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। 
विज्ञापन

फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी 
उन्होंने पथराव करते हुए बस को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह और आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फायरब्रिगेड कर्मी आग बुझा पाते, इससे पहले बस जलकर नष्ट हो गई थी। गांव में तनाव को देखते हुए एसपी गणेश प्रसाद साहा, एएसपी पवन गौतम, सीओ रमेश कुमार तिवारी पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। अब गांव में शांति व्यवस्था कायम है। पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

घर से घूमने की बात कहकर निकले थे दोनों युवक 
ग्रामीणों के अनुसार, अभिमन्यु और इंद्रेश परिजनों से घूमने की बात कहते हुए गांव से निकले थे। परिजनों को जब हादसे की सूचना मिली तो सभी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के एकत्र होने से हाईवे जाम हो गया। बताया जाता है कि इंद्रेश और अभिमन्यु दोनों अच्छे दोस्त थे। वह दोनों घूमने फिरने साथ ही जाते थे। वहीं, सीओ रमेश तिवारी और कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल स्थिति संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed