{"_id":"589de61c4f1c1be71737a9ea","slug":"mnoganga-devotees-of-faith-caused-by-the-plunge","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोगंगा पर श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोगंगा पर श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया।
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघी पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन स्थल मनोगंगा में श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मनोगंगा में स्नान, आचमन कर पूजा अर्चना की। माघी पूर्णिमा के मौके पर मनोगंगा पर सुबह होते ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। आसपास के गांवों और दूर-दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मनोगंगा पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मनोगंगा के जल में स्नान कर पास के मंदिर और बाबा बल्दीदास की समाधि पर प्रसाद चढ़ाकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर यहां लगे मेले में दुकानों पर लोगों ने उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी की।
मनोगंगा में जल कम होने से श्रद्धालुओं को परेशानी
मनोगंगा के जलकुंड में पिछले कई माह से जल कम हो गया है, जिससे उसमें कूड़ा और गंदगी जमा हो गई है। पिछली बार कार्तिक पूर्णिमा पर भी जल कम होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन मेले की व्यवस्था देखने वालों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जिससे तीन माह बाद जलकुंड में जल और कम हो गया है, जिससे वहां दूर-दराज से अपनी आस्था लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।