{"_id":"6a1c7277436eefea160f484e","slug":"mlc-performed-bhoomi-pujan-for-footpaths-and-interlocking-roads-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176447-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एमएलसी ने फुटपाथ व इंटरलाॅकिंग सड़कों का किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एमएलसी ने फुटपाथ व इंटरलाॅकिंग सड़कों का किया भूमि पूजन
Sun, 31 May 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 31 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
भूमि पूजन करते भाजपा प्रदेश महामंत्री/एमएलसी अनूप गुप्ता। संवाद
ओयल। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता ने लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन किनारे तथा मोहल्ला मुराउनटोला और युवराज दत्त इंटर कॉलेज परिसर में त्वरित आर्थिक विकास योजनांतर्गत इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इससे पहले उन्होंने जिला सहकारी बैंक मैदान में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 134वां एपिसोड सुना।
एमएलसी ने मुराउनटोला में फोरलेन किनारे फुटपाथ पर 87.45 लाख रुपये की लागत से 950 मीटर इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण तथा कबड़ियन टोला में दीनदयाल पार्क से राजा मार्ग मोड़ तक 91.58 लाख रुपये की लागत से 995 मीटर फुटपाथ इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। मुराउनटोला में हनुमान मंदिर से देवी मंदिर तक 53.07 लाख रुपये की लागत से 525 मीटर इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण तथा ग्राम पंचायत ओयल देहात में युवराज दत्त इंटर कॉलेज गेट से प्रार्थना स्थल तक 35.39 लाख रुपये की लागत से 510 मीटर इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। संवाद