फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLC 97.98 percent voting for the post

एमएलसी पद के लिए 97.98 फीसदी मतदान

Fri, 04 Mar 2016 10:51 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 04 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
MLC 97.98 percent voting for the post
जिले में गुरुवार को एमएलसी पद के लिए15 पोलिंग बूथों पर 97.98 फीसदी मतदान हुआ। कुल 2649 में 2595 मतदाताओं ने अपना वोट डाला। शुरुआती दौर में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दोपहर के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ता चला गया। एमएलसी पद के लिए जिले भर में मतदान शांतिपूर्ण हुआ, लेकिन बेहजम में शामियाना हटाने की बात पर भाजपाई भड़क गए और पुलिस से उनकी झड़प हो गई। हालांकि कुछ देर बाद विवाद शांत हो गया। भाजपाइयों की शिकायत पर चुनाव पर्यवेक्षक ने बेहजम पहुंच कर पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। एमएलसी पद के चुनाव के लिए सबसे ज्यादा वोट गोला/कुंभी में पड़े। यहां कुल 190 वोटों में 189 वोट पड़े। वहीं धौरहरा ब्लाक में 115 में 113 वोट पड़े।
विज्ञापन

बेहजम। बेहजम ब्लाक के ग्राम बसही की प्रधान योगेश्वरी देवी और मूड़ा अजान के रामकुमार मतदान का समय समाप्त होने के बाद पोलिंग बूथ पर पहुंचे, जिसके कारण उनके वोट नहीं पड़ सके। मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद एसडीएम मितौली ने भाजपा का शामियाना हटवा दिया। उनके मुताबिक शामियाना 200 मीटर के दायरे में लगा था। शामियाना, कुर्सियां और झंडे हटवाने से भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं की सूचना पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा और भाजपा नेता सौरभ सिंह सोनू बेहजम पहुंचे। उन्होंने चुनाव पर्यवेक्षक और डीएम से इस मामले की शिकायत की। कुछ देर बाद यहां चुनाव पर्यवेक्षक पहुंचे और निरीक्षण कर मतदान कर्मियों को निष्पक्ष मतदान कराने के निर्देश दिए। पूर्व जिलाध्यक्ष ने चुनाव में सरकारी मशीनरी के सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम शादाब असलम को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

धौरहरा। कड़ी सुरक्षा के बीच धौरहरा ब्लाक में कुल 115 में 113 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां पहला वोट नगर पंचायत के चेयरमैन राजीव जायसवाल और आखिरी वोट बम्हौरी की प्रधान फूलमती ने डाला। वहीं रमियाबेहड़ में 138 में 134 और ईसानगर में 143 में 138 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली। सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। यहां प्रस्ताव के बाद हटी पूर्व ब्लाक प्रमुख अमिता जायसवाल ने अपना वोट नहीं डाला। यहां कस्ता विधायक सुनील लाला और बीडीसी महासंघ के अरुण अवस्थी ने भी वोट डाला।
गोला गोकर्णनाथ। एमएलसी पद के चुनाव में 99.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां कुल 190 में 189 मतदाताओं ने वोट डाला। जिनमें 93 पुरुष और 97 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। ये जानकारी पीठासीन अधिकारी आरके गुप्ता ने दी।
निघासन। मतदान केन्द्र पर 186 में 182 मतदाताओं ने ही वोट डाला। उधर दो बीडीसी मतदाता जेल में होने और नगर पंचायत सिंगाही के सदस्य, एक प्रधान सहित चार लोगों ने मतदान नहीं किया। मतदान केंद्र निघासन में 25 मतदाताओं ने सहयोगी के साथ मतदान किया।
पलियाकलां। एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल 183 में 178 मतदाताओं ने वोट डाला। बीईओ भरत कुमार वर्मा ने बताया कि 80 महिलाओं और 98 पुरुष मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ रामआसरे सिंह अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे।
बांकेगंज। यहां मतदान शुरू होते ही वर्तमान ब्लाक प्रमुख इफ्तिखार खां उर्फ  गुड्डू बाबू ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर पहला वोट डाला। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक 80 फीसदी वोटरों ने अपने वोट डाले। बीडीओ भूषण कुमार ने बताया मतदान समाप्त होने के समय कुल 97 फ ीसदी मतदान हुआ। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनंजय उपाध्याय ने बांकेगंज पहुंचकर पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव संबधी जानकारी हासिल की।
बिजुआ। एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। ब्लाक प्रमुख प्रतीइंदर सिंह ने करीब साढ़े तीन बजे वोट डाला। यहां सीडीओ नितीश कुमार ने ब्लाक पर बने पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया।
मोहम्मदी। एमएलसी पद के चुनाव में 223 में 219 वोट पड़े। एक बीडीसी और तीन ग्राम प्रधानों के वोट नहीं पड़ सके। मतदान स्थल पर पर काफी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था। एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह, सीओ रामशंकर सिंह, कोतवाल आनंद शाही मौजूद रहे।

जंगबहादुर गंज। पसगवां ब्लाक में हुए एमएलसी चुनाव में कुल 221 वोटों में 218 वोट डाले गए। तीन महिलाओं ने वोट नहीं डाला। धौरहरा सासंद रेखा वर्मा ने भी अपने मतदान का प्रयोग किया।

डीएम-एसपी ने देखी मतदान व्यवस्था
डीएम किंजल सिंह और एसपी अखिलेश चौरसिया ने दलबल के साथ मतदान केन्द्रों का जायजा लिया।

कहां कितने पड़े वोट
ब्लाक        कुल वोट    डाले गए वोट
लखीमपुर      354           344
नकहा         134            134
फूलबेहड़      158            156
बिजुआ        170            167
बेहजम        135             130
बांकेगंज       141             137
मोहम्मदी       223            219
गोला/कुंभी     190            189
पसगवां        221             218
मितौली        158             156
निघासन        186            182
पलिया         183            178
धौरहरा         115            113
ईसानगर        143            138
रमियाबेहड़     138            134

योग            2649           2595
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed