फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLA will monitor the works of Jal Jeevan Mission

जल जीवन मिशन के कार्यों की निगरानी करेंगे विधायक

Fri, 17 Jun 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
MLA will monitor the works of Jal Jeevan Mission
सीडीओ ने विधायकों को उनके क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों की सूची भेजी
विज्ञापन

2024 तक जनपद की सभी 1165 ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल लाइन से जल की आपूर्ति की जानी है सुनिश्चित
लखीमपुर खीरी। जल जीवन मिशन के तहत पाइप पेयजल योजना के फेज टू में जनपद के 159 ग्राम पंचायतों में कार्य कराए जाने हैं। 85 ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ हो चुके हैं, जबकि कार्यदायी संस्था की धीमी गति के कारण कामपूरे अभी कहीं नहीं हुए हैं। अब ठेकेदार के कार्यों पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी विधायकों को सौंपी गई है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने विधानसभावार ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों की सूची सभी विधायकों को भेज दी है।
जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में पाइप लाइन से पेयजल पहुंचाने का कार्य 2024 तक पूर्ण किया जाना है। इसके लिए 2021-22 में 159 ग्राम पंचायतों में पाइप पेजयल लाइन बिछाने व ओवरहेड टैंक बनाने की मंजूरी मिली थी। इस कार्य के लिए दक्षिण भारत की कार्यदायी संस्था नागार्जुन को टेंडर मिला हुआ है। संस्था ने एक साल बीतने के बाद तक 85 ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन बिछाने का काम प्रारंभ किया है। वहीं 74 ग्राम पंचायतों में कार्य अभी शुरू होना है। वहीं जनपद की सभी 1165 ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल लाइन से जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि बांकेगंज ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायत, बेहजम की सात ग्राम पंचायत, बिजुआ की 12 ग्राम पंचायत, धौरहरा की पांच ग्राम पंचायत, ईसानगर की आठ ग्राम पंचायत, गोला की 22 ग्राम पंचायत, लखीमपुर की 13 ग्राम पंचायत, मितौली की आठ ग्राम पंचायत, मोहम्मदी की 28 ग्राम पंचायत, नकहा की 16 ग्राम पंचायत, निघासन की आठ ग्राम पंचायत, पलिया की 14 ग्राम पंचायत, पसगवां की छह ग्राम पंचायत, फूलबेहड़ की छह ग्राम पंचायत, रमियाबेहड़ की आठ ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल योजना फेज टू के तहत पाइप लाइन बिछाई जानी है। इनमें 2024 तक कार्य पूरा कराया जाना है, लेकिन काम की धीमी गति के कारण अब तक एक भी ग्राम पंचायत में ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं हो सका है। इस कारण पिछले महीने सीडीओ ने कार्यदाई संस्था व संबंधित विभाग के अधिकारी को फटकार लगाई थी, फिर भी कार्य में विशेष तेजी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत 159 ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल योजना फेज टू में पाइप लाइन बिछाई जानी है, ताकी प्रत्येक घर को पानी की सप्लाई मिल सके। कार्य की प्रगति काफी धीमी है। इस कारण शासन के निर्देश पर सभी विधायकों/जनप्रतिनिधियों को निरीक्षण व निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए संबंधित विधायकों को उनके क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यों की सूची भेजी गई है।
- अनिल कुमार सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed