फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLA snatches nomination form in front of SDM, video goes viral

Lakhimpur Kheri News: विधायक ने एसडीएम के सामने नामांकन का पर्चा छीना, वीडियो वायरल

Thu, 12 Sep 2024 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
MLA snatches nomination form in front of SDM, video goes viral
सपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता में समिति चुनाव उपचुनाव के नामांकन को लेकर जानकारी देते सपा के पूर
लखीमपुर/महेवागंज। फूलबेहड़ सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को नामांकन के दौरान श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने सदर एसडीएम अश्वनी सिंह के सामने आरओ से नामांकनपत्र छीन लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद विपक्ष के लोगों ने सत्ता पक्ष व पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। धक्का-मुक्की होने लगी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। इससे भगदड़ मच गई। काफी देर बाद मामला शांत हो सका। वहीं, विधायक ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

सहकारी समितियों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। अन्य जगह तो नामांकन शांतिपूर्ण हुए, लेकिन फूलबेहड़ समिति पर हंगामा हो गया। समिति के अंदर जाने को लेकर गेट के पास खड़े सपा पदाधिकारियों और उनके समर्थकों से पुलिस-प्रशासन की कई बार धक्का-मुक्की और कहासुनी भी देखने को मिली। पूर्व सपा विधायक राम सरन, विनय तिवारी ने पुलिस प्रशासन पर सत्ता पक्ष के इशारे पर चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अंदर जाने और नामांकनपत्रों को जल्द वितरण करने की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। चुनाव अधिकारी को बुलाने पर अड़ गए। सीओ धौरहरा पीपी सिंह ने नियमावली समझाते हुए परिसर से 200 मीटर दूर रहने को कहा। एसडीएम सदर अश्वनी सिंह ने जैसे-तैसे मामला शांत करने की कोशिश की।
उम्मीदवार आकाश सिंह ने विधायक मंजू त्यागी पर नामांकन पर्चा फाड़ने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसी बीच 18 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में विधायक मंजू त्यागी दिख रही हैं, जो आरओ के पास से पर्चा छीनते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में सदर एसडीएम, पुलिस सहित काफी भीड़ नजर आ रही है। इधर, घटना के संंबंध में एसडीएम, एआर कोऑपरेटिव रजशीन प्रताप सिंह से जानकारी चाही, लेकिन फोन नहीं उठ सका।
--------------
सत्ता का दुरुपयोग कर रहे भाजपा के लोग
लखीमपुर खीरी। नामांकन में हुए हंगामे के बाद सपा ने प्रेसवार्ता की। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा भाजपा के लोगों ने सपा के प्रत्याशियों से धक्कामुक्की की। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर जबर्दस्ती चुनाव पर कब्जा कर रही है।
दूसरे प्रत्याशियों को पर्चा दाखिल करने से रोका जा रहा है। पुलिस ने सपा के पदाधिकारियों के साथ मारपीट की, जिससे कई चोटिल हो गए। यह सब कुछ सीओ और एसडीएम के सामने हुआ। जिला अध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि आरओ देर से पहुंचे। हमारे लोगों को पर्चा दाखिल करने से रोका गया। बाद में श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने अंदर जाकर आरओ से पर्चे लेकर फाड़ दिए।

हमारे प्रत्याशियों ने पर्चे जमा कर दिए थे, अब यह जिम्मेदारी आरओ की है कि वह बचाएं। पूर्व विधायक रामसरन ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई और धक्का मुक्की कर पर्चे फाड़े गए। भाजपा के लोगों ने मारपीट की है। प्रशासन मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई करे।
---------------
फूलबेहड़ समिति पर नामांकन के लिए 16 पर्चे बिके हैं, लेकिन जमा एक भी नहीं हो सके।
-श्रीष त्रिपाठी, चुनाव अधिकारी
-----------
लोग समिति में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को थोड़ा बल प्रयोग करना पड़ा।
-पीपी सिंह, सीओ धौरहरा
---------

एसडीएम और सीओ मौके पर थे, उनसे जानकारी की जा सकती है। मैं अपने लोगों के पर्चे देखने के लिए अंदर गई थी। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं।
-मंजू त्यागी, विधायक श्रीनगर

सपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता में समिति चुनाव उपचुनाव के नामांकन को लेकर जानकारी देते सपा के पूर

सपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता में समिति चुनाव उपचुनाव के नामांकन को लेकर जानकारी देते सपा के पूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed