फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLA sent letter to cancel the tender of the tenders of the municipality

विधायक ने पालिका के टेंडरों की निविदा निरस्त करने को भेजा पत्र

Tue, 21 Dec 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
MLA sent letter to cancel the tender of the tenders of the municipality
पलियाकलां। पलिया विधायक रोमी साहनी ने नगर पालिका द्वारा 15वें वित्त आयोग के टेंडरों की समस्त निविदा निरस्त करने को लेकर डीएम व एसडीएम को पत्र भेजा है। विधायक से मामले में शिकायत की गई थी, जिसके बाद विधायक ने दोनों अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

विधायक रोमी साहनी ने डीएम और एसडीएम को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि कई लोगों द्वारा नगर पालिका परिषद के ईओ की मिलीभगत से 15वें वित्त आयोग शासन की प्राप्त धनराशि करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये के टेंडर अनियमित रूप से गुपचुप तरीके से एक दिन की अतिरिक्त तिथि 17 दिसंबर को सुबह दस बजे दिखाकर डाल दिए गए हैं। जबकि दो दिन 16 व 17 को बैंकों में हड़ताल थी और अनियमित रूप से किए गए टेंडरों से ईओ द्वारा शासन को लाखों रुपये की क्षति भी पहुंचाई गई है। इसके कारण 15वें वित्त आयोग के टेंडरों की समस्त निविदा निरस्त करने को विधायक ने पत्र में कहा है। मामले में ईओ महेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि निविदाओं के लिए पूरे 22 दिन का समय दिया गया, कुछ लोगों के कहने पर दो दिन और बढ़ा दिए गए। इसमें गलत ढंग से कार्य तो नहीं हुआ है और रही बात लाखों रुपये के नुकसान की तो टेंडर सब ऑनलाइन होते हैं। उधर, विधायक रोमी साहनी ने कहा कि उनको शिकायत मिली थी, कई लोगों ने इसकी शिकायत की थी जिसके बाद डीएम व एसडीएम को उन्होंने पत्र भेजकर निविदा निरस्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed