{"_id":"58efc5444f1c1bc342cf6e71","slug":"mla-inspected-the-wheat-procurement-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अव्यवस्था मिलने पर जताई नाराजगी
विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों की शिकायत पर क्षेत्र में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का ौचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्र में 16 गेहूं क्रय केंद्र के सापेक्ष केवल पांच गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद हो रही है। जिन क्रय क्रेंदों पर खरीद हो रही है, उनकी स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। दस दिन में केवल दस हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। मियांपुर, मछेछा, मोहम्मदी मंडी समिति में संचालित क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक अव्यवस्था देख भड़क गए। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। किसानों ने बताया कि क्रय केंद्रों पर प्रति क्विंटल 60 रुपये की वसूली की जा रही है। रुपये न देने पर गेहूं में तमाम कमियां बताकर वापस लौटाया जा रहा है। विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं। इस दौरान एसडीएम नागेंद्र सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, भूरे सिंह आदि मौजूद रहे।