फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLA furious over medical college's shortcomings

Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कॉलेज की खामियों पर भड़के विधायक

Sun, 12 Jul 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
MLA furious over medical college's shortcomings
लखीमपुर खीरी। शहर में 254 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज में मिली खामियों पर रविवार को सदर विधायक योगेश वर्मा ने नाराजगी जताई। जिला महिला अस्पताल में पौधरोपण कार्यक्रम के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

निरीक्षण में महिला विंग, ओपीडी समेत विभिन्न हिस्सों में टूटी टाइल्स, क्षतिग्रस्त एग्जॉस्ट जालियां, उखड़ी इंटरलॉकिंग, खराब नालियां और फर्श में कमियां मिलने पर विधायक ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

योगेश वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। आवश्यक तथ्यों के साथ रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी कमियां जल्द दूर कराने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूरा होने के बाद ही भवन का हैंडओवर लिया जाएगा। जांच में अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जिले की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना है, जहां भविष्य में हजारों मरीजों का इलाज होगा और मेडिकल शिक्षा का बड़ा केंद्र विकसित होगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह डीएम और मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य के साथ दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। यदि फिर भी कमियां मिलीं तो कार्रवाई के लिए शासन और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता और जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed