{"_id":"578287444f1c1b6f0c7fdc9e","slug":"mla-amarnath-visited-dozens-including-passengers-stranded","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर गए विधायक समेत दर्जनों यात्री फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पर गए विधायक समेत दर्जनों यात्री फंसे
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी विधायक समेत आधा दर्जन से अधिक गए हैं यात्रा पर
अमरनाथ यात्रा पर गए मोहम्मदी से बसपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी समेत सैकड़ों लोगों का संपर्क अपने परिवार वालों से टूट गया। मालूम हो कि जम्मू में यात्रियों पर चली गोली और पथराव से वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है, जिससे जिले के श्रद्धालुओं का संपर्क टूट गया है। इससे अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों के परिवारीजन चिंतित हो रहे हैं।
धौरहरा के गांव बेलतुआ निवासी विधायक बाला प्रसाद अवस्थी मोहम्मदी से बसपा विधायक है। विधायक पुत्र राजीव अवस्थी लालू ने बताया कि उनके पिता सात जुलाई को लखनऊ से कुछ अन्य विधायकों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए निकले थे। कटरा के होटल से शनिवार की शाम को फोन आया था कि वह कर्फ्यू में फंस गए हैं। उसके बाद से संपर्क टूट गया है। शनिवार शाम के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे परिवारीजन परेशान हैं। उधर शहर के पंजाबी कॉलोनी से 18 लोगों का जत्था कुछ दिन पहले अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ था, जो जम्मू में चौकी 13 में रुक गया था। उधर गोटैय्याबाग के आठ लोगों को जत्था वापसी करते समय एक पड़ाव के पास रोक दिया गया है। इनमें से किसी का भी संपर्क अपने परिवारवालों से नहीं हो पा रहा है।