फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLA Amarnath visited dozens, including passengers stranded

अमरनाथ यात्रा पर गए विधायक समेत दर्जनों यात्री फंसे

Sun, 10 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 10 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
MLA Amarnath visited dozens, including passengers stranded
- फोटो : Amar Ujala
मोहम्मदी विधायक समेत आधा दर्जन से अधिक गए हैं यात्रा पर
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर गए मोहम्मदी से बसपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी  समेत सैकड़ों लोगों का संपर्क अपने परिवार वालों से टूट गया। मालूम हो कि जम्मू में यात्रियों पर चली गोली और पथराव से वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है, जिससे जिले के श्रद्धालुओं का संपर्क टूट गया है। इससे अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों के परिवारीजन चिंतित हो रहे हैं।

धौरहरा के गांव बेलतुआ निवासी विधायक बाला प्रसाद अवस्थी मोहम्मदी से बसपा विधायक है। विधायक पुत्र राजीव अवस्थी लालू ने बताया कि उनके पिता सात जुलाई को लखनऊ से कुछ अन्य विधायकों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए निकले थे। कटरा के होटल से शनिवार की शाम को फोन आया था कि वह कर्फ्यू में फंस गए हैं। उसके बाद से संपर्क टूट गया है। शनिवार शाम के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे परिवारीजन परेशान हैं। उधर शहर के पंजाबी कॉलोनी से 18 लोगों का जत्था कुछ दिन पहले अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ था, जो जम्मू में चौकी 13 में रुक गया था। उधर गोटैय्याबाग के आठ लोगों को जत्था वापसी करते समय एक पड़ाव के पास रोक दिया गया है। इनमें से किसी का भी संपर्क अपने परिवारवालों से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed