फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mjgin filing single Enrollment canceled check

मझगईं से दाखिल एकल नामांकन जांच में निरस्त

Tue, 31 Mar 2015 08:17 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Tue, 31 Mar 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
 सहकारी गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर पद के लिए चल रही निर्वाचन प्रक्रिया में मंगलवार को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच हुई। जिसमें मझगईं से दाखिल एकल नामांकन में अनुमोदक का कालम खाली होने के कारण निरस्त कर दिया गया। शेष सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं यहां नाम वापसी बुधवार को होगी। मझगईं सीट अब रिक्त रहेगी और आगामी बोर्ड इस पर निर्णय लेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को डायरेक्टर पद के लिए नामांकन हुए थे। जिसमें पलिया से विकास कपूर, त्रिलोकपुर से तरसेम सिंह, फरसैया से रामनरेश, मझगईं से केतुका देवी और त्रिकौलिया से अमरजीत कौर के एकल नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। पतवारा से फरजंद अली, बुंदु मियां और उदयवीर सिंह, पटिहन से गुरदेव सिंह और श्री कृष्ण, गदनिया से समिति अध्यक्ष सुखेदव सिंह और राम सिंह, अतरिया से सिराजुद्दीन और अफसर अली, बल्लीपुर से सुनील कुमार और रामपाल ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। मंगलवार को हुई जांच में मझगईं से दाखिल हुआ केतुका देवी का एकल नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। सचिव वीपी श्रीवास्तव के मुताबिक इस नामांकन पत्र में अनुमोदक का कॉलम खाली था और इसमें किसी के हस्ताक्षर नहीं थे इस कारण निरस्त किया गया। निरस्त होने के बाद मझगईं सीट के रिक्त रहने और बोर्ड बनने के बाद इस पर निर्णय की बात कही जा रही है। पलिया, त्रिकौलिया, फरसहिया, त्रिलोकपुर सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति तकरीबन साफ हो गई है जब कि अन्य सीटों पर स्थिति एक अप्रैल को नाम वापसी के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed