फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mixed effect of online pharmacy protest

ऑन लाइन फार्मेसी के विरोध का मिला जुला असर

Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Mixed effect of online pharmacy protest
बंद - फोटो : अमर उजाला
शहर में बंद रही अधिकांश दुकानें, शटर उठाकर भी दी गईं दवाएं
विज्ञापन

कस्बों में नहीं दिखा बंदी का असर

 केंद्रीय ई पोर्टल और ऑन लाइन फार्मेसी के विरोध में मंगलवार को जिले भर में दवा कारोबार बंद का मिला जुला असर रहा। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर शहर में तो अधिकांश दुकानें बंद रहीं, वहीं कुछ कारोबारियों ने तीमारदार के आने पर शटर उठाकर भी दवाएं दीं। जिले के ग्रामीण इलाकों और कस्बों में बंद का कोई खास असर नजर नहीं रहा। मेडिकल बंद होने से कुछ मरीजों को खासी दिक्कत भी उठानी पड़ी।
दवा व्यापारियों ने केंद्रीय ई पोर्टल की अनिवार्यता करने, ऑन लाइन फार्मेसी सहित, ड्रग लाइसेंस के नवीनीकरण में आने वाली दिक्कतों को दूर किए जाने के विरोध में मंगलवार को दुकानें बंद रखी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय गोयल के नेतृत्व में दवा व्यापारियों ने मेडिसिन मार्केट में ऑन लाइन फार्मेसी कानून के विरोध में नारेबाजी की। दवा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्री एवं अखिल भारतीय औषधि नियंत्रक एवं संयुक्त सचिव स्वास्थ्य व परिवार कल्याण को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान महामंत्री शरद मेहरोत्रा, अंजिल श्रीवास्तव, अशोक कपूर, संजय अग्रवाल, संदीप वर्मा, सुधीर मिश्रा सहित कई दवा व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आवाहन पर नगर के दवा व्यवसाइयों ने पुनीत मेडिकल हाल में एक बैठक कर विरोध किया। इसके बाद बंद के एलान के साथ दुकानें बंद रहीं। बैठक में केमिस्ट एसोसिएशन गोला के अध्यक्ष पुनीत वर्मा, महामंत्री राजेश पुरवार, सुनील गुप्ता, सितेंद्र गट्टानी, पीयूष मिश्रा, राजीव पुरवार, बब्बल सिंह, अजीत सिंह, संजय मिश्रा, राजीव बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसारपुर। हड़ताल मे ऱ्दवा दुकानों की संसारपुर में पूर्ण बंदी रही।
पलियाकलां। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर मेडिकल स्टोर पूरी तरह से बंद रहे, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोहम्मदी। नगर के लगभग 80 मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर जंगबहादुरगंज, अमीरनगर और बरवर में दवा विक्रेताओं की बंदी बेअसर रही। मितौली। मितौली के भी दवा कारोबारी हड़ताल पर रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान रामलोटन सोनी, अमित गुप्ता, चमन लाल मिश्रा, नरेंद्र राठौर, सतीश जायसवाल, दिनेश शर्मा सहित कई दवा व्यापारी मौजूद रहे।
मैलानी। दवा की दुकानें सुबह से ही बंद रहीं। इससे मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ीं। गुलरिया। क्षेत्र के दाउदपुर, जहॉनपुर, मालपुर पडरियातुला, गुलरिया, बिजुआ, गदियाना, इटकुटी भानपुर, रायपुर, सुंदरबल आदि कस्बों मे दवा की सभी दुकानें बंद रहीं। मैगलगंज। दवा कारोबारियों ने दुकानें बंद कर सरकार की गलत नीति का विरोध कर प्रदर्शन किया। महेवागंज। अधिकांश दवा की दुकानें बंद रहीं। महेवा निवासी राजू ने बताया की पत्नी के दवाएं न मिलने से खासी दिक्कत हुई। निघासन। कस्बे में मेडिकल स्टोरों की आंशिक बंदी रही। अस्पताल के सामने के मेडिकल स्टोर दोपहर बाद बंद हुए। इसके अलावा रकेहटी, दुबहा, बम्हनपुर, सिंगाही, झंडी आदि स्थानों पर मेडिकल की दुकानें बंद रहीं।

बंदी का दर्द: इंजेक्शन के लिए तीन घंटे भटका रितेश का परिवार
लखीमपुर। शहर की रेलवे कॉलोनी निवासी रितेश की बाइक असंतुलित होकर खड्ढ में गिर गई, जिससे उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर इंजेक्शन लाने को पर्चा थमा दिया। बंदी के कारण परिवार तीन घंटे तक भटकता रहा, लेकिन इंजेक्शन नहीं मिला। तब स्टाफ नर्स ने एक निजी अस्पताल से इंजेक्शन मंगाया, तब रितेश का इलाज शुरू हो सका। जिला अस्पताल पहुंची अमर उजाला टीम को देखते ही रितेश की ताई ने मेडिकल कारोबार के बंद होने से अपना दर्द बयां किया। वहीं जिला अस्पताल, महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ साथ निजी डॉक्टरों के यहां दिखाने आए मरीज दवा के लिए भटकते रहे।
 
दवा कारोबारियों की मुख्य मांगें
फार्मेसिस्ट एवं ड्रग लाइसेंस के नवीनीकरण में आ रही समस्याओं का निदान कराया जाए। ऑन  लाइन फार्मेसी एवं  केंद्रीय ई पोर्टल की अनिवार्यता न की जाए। केंद्रीय दवा कानून संशोधन में दवा विक्रेताओं के भी विचार लिए जाएं।

दवा व्यापारियों को व्यापार मंडल का समर्थन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर आदर्श उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश पुरी ने दवा व्यापारियों के बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग करता है कि दवा व्यापारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनकी  समस्याओं का निराकरण करने की पहल करे और दवा व्यापारियों को फार्मेसिस्ट रखने की बाध्यता से मुक्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed