फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   misson Shakti

महिला अधिकारियों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Sun, 22 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
misson Shakti
शहर में मिशन शक्ति कार्यक्रम में विधायक मंजू त्यागी के साथ महिलाएं। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिले भर में मिशन शक्ति फेज-3 के शुभारंभ पर भव्य कार्यक्रम हुए, जिसमें लखनऊ में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके बाद जनपदीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज-3 शुभारंभ का मुख्य कार्यक्रम पंचायती राज व महिला कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से डीसी रोड स्थित वंदन गार्डेन में किया। विधायक मंजू त्यागी ने ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह, वीना सिंह व बीना राज की मौजूदगी में दीप जलाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान मिशन शक्ति के फेस वन व फेज- 2 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों-कर्मचारियों व पांच महिला ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह ने कहा कि केंद्र, राज्य सरकार ने अपनी नीतियों, योजनाओं व निर्णयों से न केवल महिलाओं को सीधे जोड़ा, बल्कि उनका सम्मान बढ़ाया। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति को सफलता के आयाम तक पहुंचाने में आप सबका सहयोग अपेक्षित है। कार्यक्रम के अंत मे डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने आभार वयक्त करते हुए कहा कि महिलाएं दृढ संकल्पित होकर किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकती है। अंधकार तभी छूटेगा जब समाज में महिलाओं और बच्चियों के प्रति भेदभाव खत्म होगा। कार्यक्रम में उपनिदेशक (कृषि) डॉ योगेश प्रताप सिंह, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती, सहायक अभियंता लघु सिंचाई कल्पना वर्मा, महिला कल्याण अधिकारी आर्य मित्रा बिष्ट मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पांच महिला जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
विधायक मंजू त्यागी, डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी विजय ढुल व सीडीओ अनिल सिंह ने ब्लाक प्रमुख लखीमपुर दिव्या सिंह, ब्लॉक प्रमुख फूलबेहड़ बीना सिंह, ब्लाक प्रमुख बेहजम बीना राज, जिला पंचायत सदस्य फूलबेहड़ प्रथम व ब्लॉक नकहा की ग्राम पंचायत अमकोटवा की प्रधान अमरुन निशा को पुरस्कृत किया।
-
इनका हुआ सम्मान
सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) कल्पना वर्मा, छह महिला आरक्षी, 15 एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं, चार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, एक सफाईकर्मी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइकांडो की आबिदा व जुल्फी, राष्ट्रीय स्तर बैडमिंटन में नगमा, ताइकांडो राष्ट्रीय स्तर में जसमेल कौर, हॉकी राष्ट्रीय स्तर में नंदिनी मिश्रा, आईसीडीएस की तीन मुख्य सेविका, 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बेसिक शिक्षा की शिक्षिका गायत्री मिश्रा, नीरज टंडन, गुरु नानक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ मीनाक्षी तिवारी, अबुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा टंडन, एनयूएलएम की 10 महिलाएं, तीन आशा कार्यकत्री, एक एएनएम, एक सीएचओ, 10 प्रगतिशील महिला किसान को सम्मानित किया गया।
-
ग्रामीण इलाकों में भी हुआ कार्यक्रमों का आयोजन
सिकन्द्राबाद। ग्राम पंचायत अमेठी के सचिवालय में इंस्पेक्टर नीमगांव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महिला बीट अधिकारी गायत्री वर्मा ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।
बरबर/पसगवां। गांव सेमराजानीपुर, गलरई, ककराही में महिला कांस्टेबल रनदीप कौर, आरती मिश्रा ने महिलाओं को नारी सुरक्षा के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी।
खीरी टाउन। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगुचा में महिला कांस्टेबल रचना यादव, सोनी ने महिलाओं को मिशन शक्ति की जानकारी दी।
बिजुआ। कोतवाली प्रभारी अजय राय की मौजूदगी में भीरा में पंचायत भवन में हुए कार्यक्रम में मिशन शक्ति की सदस्य सीमा अग्रवाल, फूलजहां, एएनएम सावित्री मिश्रा, महिला कांस्टेबल आरती, सीबीएसई हाईस्कूल जिला टॉपर तृषा गोयल, सीबीएसई इंटरमीडिएट से तृतीय जिला टॉपर स्नेहा अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
मितौली। ब्लॉक मुख्यालय पर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने महिलाओं को उनकी शक्ति के बारे में बताया। मुख्य रूप से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी धन देवी एवं लेखपाल अनीता राज, महिला आरक्षी प्रियंका तिवारी,अनीता यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं से जागरूक रहने की अपील की।
मोहम्मदी। तहसील सभागार में एसडीएम स्वाति शुक्ला ने महिला कर्मचारी, महिला लेखपालों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। ग्राम पंचायत सहिजना में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को 112 और 1076, महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई।
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के जुगनूपुर प्राथमिक विद्यालय में सीओ टीएन दुबे ने कहा कि महिलाएं डरे नहीं और समस्या पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। ईसानगर क्षेत्र के विरसिंहपुर, पैकापुर, खमरिया में भी कार्यक्रम हुआ।
मझगईं। भगवंतनगर के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा मझगईं, त्रिलोकपुर, बेलाकलां, गुलरा टांडा, बल्लीपुर में भी मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम हुए।

ममरी। ग्राम पंचायत लंदन पुर ग्रंट के झाऊपुर पंचायत भवन में थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा, महिला आरक्षी नेहा सिंह, संध्या सिंह ने मिशन शक्ति कार्यशाला में छात्राओं को आत्म सुरक्षा के टिप्स दिए। थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने कई महिलाओं को बीट प्रभारी बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed