फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   misson Shakti

मिशन शक्ति अभियान: बेटियां बनीं एक दिन की थानेदार, समस्याएं सुनीं तो किए चालान

Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
misson Shakti
चंदनचौकी में एक दिन की प्रभारी निरीक्षक इशिता चालान काटते हुए। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति के तहत जिले के थानों की कमान एक दिन के लिए बेटियों के हाथों में सौंपी गई। बेटियों ने पुलिस के कार्य करने के तरीके समझे और निरीक्षण कर शिकायतें सुनीं। साथ कुछ स्थानों पर वाहनों के चालान भी किए।
विज्ञापन

विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य में मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों में बेटियों को एक दिन के लिए थानेदार बनाया गया। भगवानदीन कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा साक्षी वर्मा ने सदर कोतवाली की कमान संभाली। उन्होंने दो शिकायतें सुनीं। कोतवाली का निरीक्षण कर पुलिस के कार्यों को बारीकी से परखा। एसपी विजय ढुल, एएसपी अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी एसएन सिंह कोतवाली पहुंचे। उन्होंने छात्रा को गुलदस्ता भेंटकर हौसला अफजाई की। थाना फूलबेहड़ में हाईस्कूल में टॉपर रही छात्रा प्रज्ञा श्रीवास्तव ने थाने का निरीक्षण किया और प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह को दिशा-निर्देश भी दिए। छात्राओं को मिशन शक्ति के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

पलिया। पलिया थाने में बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा अंजली यादव थानेदार बनीं। चंदनचौकी कोतवाली में 12वीं की छात्रा इशिता जिंदल ने कमान संभाली। इशिता ने चौराहों, होटलों पर जाकर बिना मास्क और फालतू खड़े लोगों को हड़काया। बिना हेलमेट के लोगों का चालान कर समन शुल्क भी वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी। एलबीएस इंटर कॉलेज की छात्रा फराह खान ने पुलिस की कार्यप्रणाली, महिलाओं की सहायता आदि के बारे में जानकारी दी। मौजूद छात्राओं को महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।
पसगवां। चंदन लाल विद्यामंदिर इंटर कॉलेज भौनापुर की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव ने अभिलेखों , कार्यालय, शस्त्रागार और परिसर का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षण आदर्श कुमार सिंह ने चंदन लाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बालिकाओं को भारतीय संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों आदि की जानकारी दी।
निघासन। एक दिन के लिए बनीं थानाध्यक्ष आकांक्षा सेन ने बिना हेलमेट छह बाइक चालकों का ऑनलाइन चालान किया। गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक को रुकवाकर चालक को फटकार लगाई। ऑनलाइन चालान किया। पैदल गश्त करते हुए सदर चौराहे पर पहुंची। आकांक्षा ने थाने का भी मुआयना किया।
खीरी टाउन। कसबा निवासी रोली जोशी ने थाने का निरीक्षण कर आंगुतकों की समस्याएं पूछीं।
धौरहरा। कस्बा निवासी छात्रा राजी निगम को एक दिन का थानेदार बनाया गया। राजी निगम ने फरियादियों को सुना। निस्तारण के लिए टीम भेजी।
फरधान। किसान इंटर कॉलेज की निशा गुप्ता दो घंटे की थाना प्रभारी बनी। चार लोगों के बिना मास्क में चालान करने के बाद बैंक की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे, पुलिस ड्यूटी आदि का निरीक्षण किया।

-
वर्जन....
एक दिन थानेदार कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों, बच्चियों में पुलिस थाने के कार्यों के संबंध में जागरूक करना है। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। पुलिस द्वारा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हेतु किए जाने वाले कार्यों और प्रयासों के बारे में अवगत कराना भी है। इससे बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होगी।
-विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed