फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Missing girl's body found in the field for two days

दो दिन से लापता युवती का खेत में मिला शव

Wed, 02 Mar 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found in the field for two days
प्रतीकात्मक
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया, एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी
विज्ञापन

भाई बोला, फटे थे कपड़े, गले पर थे चोट के निशान, एक पैर पर लिखा था मोबाइल नंबर
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की युवती का शव गांव के बाहर लहसुन के खेत में बरामद हुआ है। युवती दो दिनों से लापता चल रही थी। मृतक के भाई ने मामले में एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में मृतका की मां ने सोमवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मृतका की मां ने बताया कि 28 फरवरी को उन्होंने 20 वर्षीय पुत्री की पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि 27 फरवरी की रात को परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे, सुबह उठकर देखा तो पुत्री घर में नहीं थी। आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में मिलने पर परिवार वाले सकते में हैं।
विज्ञापन

मृतका के भाई ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित लहसुन के खेत में उसका शव मिला। मृतका के भाई ने बताया कि उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं और कपड़े भी फटे हुए थे। इसके अलावा एक पैर में मोबाइल नंबर भी लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या की गई है। इस संबंध में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। बताया कि जिस दिन से बहन गायब हुई थी, उसी दिन आरोपी घर के आसपास कई बार देखा गया था। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

उधर, पुलिस का कहना है कि युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मामले में 28 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed