फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Misleading officers cost heavily to JE-AE

Lakhimpur Kheri News: अफसरों को गुमराह करना जेई-एई को पड़ा भारी

Thu, 05 Dec 2024 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Misleading officers cost heavily to JE-AE
लखीमपुर खीरी। पसगवां ब्लाॅक में कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय के उच्चीकरण में नामित नोडल अधिकारियों ने न सिर्फ अपने कार्यों में लापरवाही बरती, बल्कि फर्जी रिपोर्ट भेजकर उच्चाधिकारियों को भी गुमराह करने की कोशिश की। जांच में ये सारी कमियां पकड़े जाने पर पहले संबंधित जेई-एई के खिलाफ पिछले महीने एफआईआर हुई और अब जेई को बर्खास्त व एई को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

पसगवां स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को उच्चीकृत किया गया था। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम सहकारी लिमिटेड (राजकीय निर्माण एजेंसी) को निर्माण कार्य का टेंडर मिला था। संस्था की ओर से दो जेई और एक एई को नोडल नामित किया गया था। दोनों की देखरेख में काम चल रहा था। मानकविहीन और देरी से हो रहे निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

लगातार हो रहीं आईजीआरएस शिकायतों को लेकर डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने जांच कराई तो शिकायतें सही पाई गईं। इसी के बाद डीएम के निर्देश पर आठ नवंबर को संबंधित जेई बृजकिशोर वर्मा और एई अनुभव सिंह के विरुद्ध बीईओ संजीव कुमार भारती ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ी तो यह बात भी सामने आई कि न सिर्फ काम में गड़बड़ी की गई, बल्कि दोनों अभियंताओं ने पसगवां की जगह दूसरी जगह का फोटो लगाकर निर्माण कार्य को लेकर रिपोर्ट तैयार उच्चाधिकारियों को भेजी है। इस रिपोर्ट के सत्यापन को लेकर अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर भी बनाए थे। इसी के बाद जेई बृजकिशोर को बर्खास्त और एई अनुभव सिंह को निलंबित किया गया।

बीईओ संजीव कुमार भारती ने बताया कि नामित संस्था को यह काम 2020 में मिला था, जो अब तक पूरा हो जाना था, लेकिन इसमें लापरवाही बरती गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर पीके सिंह ने अवर अभियंता बृजकिशोर वर्मा को बर्खास्त करते हुए सहायक अभियंता अनुभव सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed