फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   minister upendra tiwari slams sp govt for corruption

‘पिछली सरकारों में हुए भ्रष्टाचार से तबाह हुई सहकारिता’

Wed, 10 Jan 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Jan 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
minister upendra tiwari slams sp govt for corruption

प्रदेश सरकार में जंतु उद्यान एवं सहकारिता विभाग, वन एवं पर्यावरण, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। जिसके बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा है कि पिछली सरकारों में हुए भ्रष्टाचार से सहकारिता मिशन तबाह हुआ है। सहकारी समितियों की खस्ता हालत के लिए उन्होंने सपा और बसपा सरकारों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि सहकारिता विभाग की समितियों में होने वाले चुनाव में अच्छे लोगों के चुनकर आने से सुधार होगा।  

विज्ञापन

एलआरपी स्थित गेस्ट हाउस में बुधवार को दोपहर दो बजे राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी पहुंचे, जहां उन्होंने एआर कोऑपरेटिव मंगल सिंह, अर्बन बैंक के सीईओ शवल गुप्ता, डीएचओ दिग्विजय सिंह, डीएफओ साउथ समीर वर्मा आदि अधिकारियों संग बैठक कर उनके कामों की समीक्षा की। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहते हुए छूट की प्रजातियों के पेड़ों के कटान पर एनजीटी द्वारा लगाई गई रोक को हटाए जाने की वकालत की। साथ ही इसके लिए 31 जनवरी को एनजीटी में होने वाली सुनवाई में सरकार की ओर से किसानों के हित में पक्ष रखे जाने की बात कही है। 
विज्ञापन

धान खरीद के बारे में पूछताछ की और उद्यान विभाग की योजनाओं की प्रगति के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं को छोटे किसानों तक पहुंचाया जाए, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों की उन्नति में सहकारिता विभाग का महत्वपूर्ण रोल है, लेकिन पिछली सपा और बसपा सरकारों में हुए भ्रष्टाचार से सहकारी समितियां तबाह हुई हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि समितियों के प्रबंध समिति के चुनाव होने के बाद जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। परिषदीय स्कूलों में स्वेटर वितरण में हुई देरी के सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली बार बच्चों को जूता-मोजे बांटने की शुरूआत की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed