{"_id":"6977138d9192b3e68507482e","slug":"minister-of-state-took-the-salute-at-the-republic-day-parade-held-at-the-police-lines-in-lakhimpur-kheri-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2026: गणतंत्र के रंग में रंगा लखीमपुर खीरी, पुलिस लाइन में राज्यमंत्री ने ली परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2026: गणतंत्र के रंग में रंगा लखीमपुर खीरी, पुलिस लाइन में राज्यमंत्री ने ली परेड की सलामी
Mon, 26 Jan 2026 12:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:41 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और निजी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री सुरेश राही ने परेड की सलामी ली। स्कूल-कॉलेजों में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में राज्यमंत्री सुरेश राही ने ली परेड की सलामी
- फोटो : संवाद
विस्तार
लखीमपुर खीरी में गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय भवन पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में गणतंत्र के जश्न की झलक देखने को मिली। पुलिस, पीएसी और होमगार्ड की टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश राही को सलामी दी। इसके बाद बेसिक शिक्षा, महिला कल्याण, मिशन शक्ति और मतदाता जागरूकता से जुड़ी आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना रहा।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इन आयोजनों के माध्यम से देशभक्ति, संविधान के सम्मान और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन