तिकुनिया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी शनिवार को अपने पैतृक गांव बनवीरपुर पहुंचे। उन्होंने मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं श्यामसुंदर निषाद, हरिओम मिश्रा, शुभम मिश्रा, पत्रकार रमन कश्यप के प्रति गहरा शोक जताया।
कहा, घटना में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिजन को न्याय अवश्य मिलेगा। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार की मंशा है कि हर वर्ग को न्याय मिले और विकास कार्यों में गांव को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के गांव आने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने पिताजी की समाधि पर जाकर मत्था टेका। संवाद