{"_id":"62dc508ae28bea426f2a8f76","slug":"minister-of-state-for-higher-education-tested-the-arrangements-of-yd-college-lakhimpur-news-bly4923076123","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने वाईडी कॉलेज का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने वाईडी कॉलेज का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं
विज्ञापन
युवराजदत्त महाविद्यालय का निरीक्षण करतीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी शुक्रवार की शाम अचानक युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय (वाईडी कॉलेज) पहुंची, जहां उन्होंने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा व परखा और संबंधित को निर्देश दिए।
महाविद्यालय में राज्यमंत्री रजनी तिवारी के आगमन पर एनसीसी कैडेटस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मंत्री ने एनसीसी के छात्रों की परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय संस्थापक राजा युवराज दत्त सिंह की मूर्ति पर मार्ल्यापण किया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर, स्वर्ण जयन्ती सभागार का भ्रमण कर प्राचार्य, शिक्षकों से शैक्षिक गतिविधियों जानी। मंत्री रजनी तिवारी ने महाविद्यालय का पुस्तकालय, छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय व्यवस्था, टीचर्स के बैठने की व्यवस्था सहित तमाम बिंदुओं पर निरीक्षण किया।
उन्होंने प्राचार्य कक्ष के समक्ष पौधरोपण किया। इस दौरान एनएसएस के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने महाविद्यालय के प्रत्येक अध्यापक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ से परिचय प्राप्त कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत कुमार पाल को एनईपी-2020 के अनुसार अध्ययन अध्यापन कराने का निर्देश दिया।