{"_id":"59271db84f1c1ba93e537873","slug":"minister-in-charge-criticized-the-child-start-of-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने बच्चे को टीका लगवाकर की अभियान की शुरूआत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने बच्चे को टीका लगवाकर की अभियान की शुरूआत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 25 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 जून तक चलेगा अभियान, डायट में देखा उपस्थित रजिस्टर
प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने जेई टीकाकरण के 15 दिवसीय अभियान का शुभारंभ गुरुवार को मेला मैदान रोड स्थित हरिजन बस्ती से की और महिलाओं से कहा कि अपने बच्चों को जापानी इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) से बचाने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। हरिजन बस्ती के बाल्मीकि मंदरि पर हुए टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिमागी बुखार से बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने जेई प्रभावित जिलों में अभियान शुरू किया है, जो 15 दिन तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस का समूल उन्मूलन टीकाकरण, जागरूकता और स्वच्छता अपनाकर किया जा सकता है, इसलिए एक से 15 साल तक के बच्चों को जेई का टीका अवश्य लगवाएं और सफाई पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता अपनाकर अधिकांश बीमारियों से बचा जा सकता है। डीएम आकाशदीप ने जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों का टीकाकरण कराने की मौजूद लोगों को प्रेरणा दी। सीएमओ डॉ.जावेद अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपई, सदर विधायक योगेश वर्मा, विजय शुक्ला रिंकू, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह, एसीएमओ डॉ. बीवी राम, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. मीरा वर्मा, जिला अस्पताल डॉ. मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
पलियाकलां। स्थानीय सीएचसी में विधायक प्रतिनिधि शंटू भइया ने फीता काटकर अभियान की शुरूआत की। सीएचसी अधीक्षक डा. जितेंद्र पाल ने बताया कि कुछ गांव ऐसे हैं जहां पर ग्रामीणों के असहयोगात्मक रवैये के चलते तमाम बच्चों को पूर्व में टीके नहीं लगाए जा सके थे। उन्हें भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव विकास कपूर, भाजपा नेता राजीव शुक्ला, अवधेश गुप्ता, रईस अहमद, सतीश चौधरी, शशि शंकर शुक्ला, प्रधान करमजीत सिंह, रिंटू शर्मा, काउंसलर अंकित दीक्षित, मो. साजिद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सीएचसी में जेई से बचाव के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया है। इसका उद्घाटन विधायक अरविंद गिरि ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि शीघ्र ही अस्पताल को सभी चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि लोगों को समुचित इलाज मिल सके उन्होंने इस संबंध में सीएससी अधीक्षक डॉक्टर वी कुमार और पीएचसी अधीक्षक एके चौरसिया से बात की। इस मौके पर धर्मेंद्र गिरि मोंटी, डॉ राजेंद्र कुमार, कमलेश नारायण, डीके मिश्रा, मुन्नालाल, महेंद्र कुमार, रामप्रकाश रावत, सोनम सक्सेना, एएनएम वेद कुमारी, गुलाबी देवी आदि मौजूद रहे। मोहम्मदी। कस्बे के सीएचसी पर टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत नपाप अध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा ने फीता काटकर और कार्ड वितरित कर किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ अश्वनी वर्मा, वैभव, धर्मेंद्र वर्मा, सुशील शुक्ला, सरसम्मा, आशा दीक्षित, मौली अम्मा, स्पर्श मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
टीका लगने पर प्रभारी मंत्री ने मोड़ लिया मुंह
लखीमपुर खीरी। टीकाकरण अभियान के उद्घाटन मौके पर अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री गुलाब देवी से एक बच्चे को टीका लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत करने को कहा। हालांकि उन्होंने टीका लगाना ना आने की बात कहकर टाल दिया, लेकिन अधिकारियों के औपचारिकता करने की बात कहने पर उन्होंने ढाई साल के मोहित की बांह पकड़ स्टाफ नर्स से टीका लगाने को कहा। इस दौरान जैसे की स्टाफ नर्स बांह में टीका लगाने लगी, जो उनसे देखा ना गया। बच्चे की बांह के पास निडिल पहुंचते ही उन्होंनेेेे उस तरफ से अपना मुंह ही नहीं मोड़ लिया बल्कि अपनी आंखें भी बंद कर ली। आखिर एक महिला होने के नाते वह बच्चे का दर्द कैसे बर्दाश्त कर पाती।