{"_id":"578cd47f4f1c1bbb26c4bde7","slug":"minimum-contract-workers-unleash-wage-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका कर्मियों ने की न्यूनतम मजदूरी दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका कर्मियों ने की न्यूनतम मजदूरी दिलाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
शोषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरों ने बीएसनएल अधिकारियों पर लगाया शोषण करने का आरोप
कर्मचारियों ने खीरी सांसद को सौंपा अपनी मांगों का ज्ञापन
बीएसनएल कार्यालय में ठेके पर काम रहे मजदूरों ने अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया है और न्यूनतम मजदूरी दिलाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को खीरी सांसद को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
बीएसएनएल कार्यालय में कार्यरत ठेका मजदूरों ने टेलीकाम कैजुवल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को कार्यालय पर धरना दिया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सीवी सिंह ने कहा कि मुख्य प्रबंध निदेशक एवं मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ ने न्यूनतम वेतन और ईपीएफ व ईएसआई दिए जाने के आदेश के लिए प्रपत्र भेजा था लेकिन जिले के अधिकारी इन आदेशों की अवहेलना करके ठेका मजदूरों का शोषण करने पर आमादा हैं, अधिकारी न्यूनतम मजदूरी की मांग करने वाले मजदूरों को निकाल रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों की मनमर्जी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने ठेका मजदूरों को न्यूनतम और पिछले कई माह की बकाया मजदूरी दिलाए जाने, ठेका और कैजुअल मजदूरों को ईपीएफ और ईएसआई तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान किए जाने, कई वर्षों से कार्यरत पार्ट टाइम और ठेका मजदूरों की छटनी रोके जाने, निकाले गए मजदूरों को वापस रखे जाने सहित मजदूरों को परिचय पत्र दिए जाने तथा मजदूरों को भुगतान चेक एवं बैंक खाते में किए जाने की मांग सम्बंधी ज्ञापन खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी को सौंपा। इस मौके पर जगतपाल शर्मा, सरोज वर्मा, अखिलेश, राघवेंद्र सिंह, रवि प्रकाश, नीरज, बहादुर लाल सहित कई लोग मौजूद रहे।