फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mini bus overtaking collides with other bus

ओवरटेक कर रही मिनी बस दूसरी बस से टकराई

Fri, 19 Mar 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mini bus overtaking collides with other bus
महेवागंज। ओवरटेक के चक्कर में एक मिनी बस आगे चल रही दूसरी बस से टकरा गई। हादसे में मिनी बस का अगला हिस्सा छतिग्रस्त हो गया। वहीं मिनी बस में सवार छह सवारियां मामूली रूप से चोटिल हो गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर लखीमपुर से सवारी लेकर एक निजी बस तिकुनिया जा रही थी। चालक ने कस्बे में प्लाईवुड के पास आगे जा रही दूसरी बस को ओवरटेक का प्रयास किया। इस दौरान चालक के नियंत्रण खोने से मिनी बस आगे चल रही बस में पीछे से टकरा गई। हादसे में मिनी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धुएं का गुबार भी उठा, जिस पर आसपास के लोगों ने पानी डाला और आग लगने से बच गई। बसों में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई और चालक बस से कूद कर भाग निकला। मिनी बस में सवार टहारा निवासी चन्द्र मोहन, तिकोनिया निवासी अनीश, बेलरायां के सुयश यादव, किरन देवी, रामदेवी, लौखनिया के रत्ती राम समेत छह लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए, जिन्होंने प्राइवेट अस्पताल में मरहम पट्टी कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पलिया यूनियन की बस को रवाना कर दिया। वही क्षतिग्रस्त मिनी बस को क्रेन की मदद से किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरटेक के प्रयास में एक बस दूसरी बस में पीछे से टकराई है। किसी सवारी कोई खास चोट नहीं लगी है। मिनी बस किसकी है, पता किया जा रहा है। अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।
- संजीव कुमार, चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed