{"_id":"57ab35e04f1c1b0445ee4db6","slug":"milk-women-children-received-a-dose-of-ghee","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को दूध, बच्चों को मिली देशी घी की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को दूध, बच्चों को मिली देशी घी की खुराक
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
हौसला पोषण मिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने किया हौसला पोषण मिशन का शंखनाद
सैधरी में अपने हाथों बच्चों को खिलाए फल
गर्भवती महिलाओं बच्चों को डीएम ने परोसा भोजन
ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को हौसला पोषण मिशन का आगाज हो गया। इसका शुभारंभ डीएम ने सैधरी गांव में शंखनाद कर किया। इसी के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित गंभीर बच्चों को हौसला पोषण मिशन के तहत गर्म पका पकाया भोजन, दूध, दही, घी और फल का वितरण शुरू हो गया है। डीएम आकाशदीप ने शहर से सटे सैधरी गांव में डिप्टी कलक्टर पल्लवी मिश्रा के साथ पहुंचकर बच्चों को अपने हाथों फल और गर्भवती महिलाओं को दूध परोसा।
कुपोषण की रोकथाम और गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए शुरू की गई। जिलास्तरीय अधिकारियों ने अपने गोद लिए ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर भोजन और अन्य सामग्री बांटकर योजना की शुरुआत की
इस मौके पर डीएम आकाशदीप ने गर्भवती महिलाओं और ग्रामीणों से कहा कि प्रदेश सरकार ने गर्भकाल से ही कुपोषण को समाप्त करने और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह योजना शुरू की है। इसका लाभ उठाते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हों तथा गर्भ में पल रहे देश के भविष्य को महफूज रखते हुए स्वस्थ बनाएं। जिससे हमारा प्रदेश एवं समाज स्वस्थ्य रहे।
विज्ञापन
उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि कम से कम पंद्रह दिन में एक बार केंद्र में आकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर डिप्टी कलक्टर पल्लवी मिश्रा ने भी महिलाओं को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया। प्रभारी सीडीपीओ सुमनलता ने भी योजना के प्रमुख बिंदुओं के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान ममता सिंह भी मौजूद रहीं।
--
कहीं ब्लाक प्रमुख तो कहीं प्रधान ने किया शुभारंभ
ममरी। न्याय पंचायत स्तरीय आंगनबाड़ी केन्द्र पर हौसला पोषण योजना का शुभारंभ प्रधान रामनरेश वर्मा, जेई महेंद्र कुमार की मौजूदगी में किया गया। इसमें 42 सामान्य, 15 कुपोषित बच्चों ओर 10 गर्भवती महिलाओं को पोषाहार दिया गया। उधर परसेला आंगनबाड़ी केंद्र की वर्कर स्थान परिवर्तन के कारण केंद्र पर न जाकर अपना डेरा ममरी में जमाए रहीं।
संसारपुर। ग्राम पंचायत भरिगवां में ग्राम प्रधान अरविंद यादव के सहयोग से आंगनबाड़ी वर्कर ने ग्राम भरिगवां में सुषमा भम्मापुर में जयदेवी, लालहापुर में पिंकी, नौवाखेड़ा में बबिता, पकरिया में कमला, चमरपुर में सीता देवी ने देशी घी ड़ाल कर तहरी दी। कुपोषित बच्चों को देशी घी के पैकेट बांटे गए।
कुकरा। ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के ग्राम प्रधान बलविंदर सिंह चीमा की देखरेख में लालजीपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर संजू भार्गव ने और लैलूननगर केंद्र पर फिरोज कुमारी ने गर्भवती महिलाओं को खाद्य सामग्री बांटी गईं।
बेहजम खीरी। गौरिया में बेहजम ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार वर्मा और सीडीपीओ बेहजम और बीडीओ ने कुपोषित बच्चे और गर्ववती महिलाओं को फल, घी और गर्म खाने बांटे।
जंगबहादुर गंज। पसगवां ब्लाक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों को देशी घी और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन कराया गया। प्राथमिक स्कूल कुतुबापुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर प्रधान अवधेश कुमार सिंह पहाड़ी ने कुपोषित बच्चों को देशी घी के पैकेट बांटे। पसगवां एक और तृतीय में प्रधान राहुल गुप्ता और एडीओ पंचायत रामऔतार राना ने योजना का शुभारंभ किया। जेबीगंज में मुख्य सेविका ज्ञानदेवी ने आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय में योजना शुरू की।
बेलरायां। ग्रामपंचायत गुलहरिया पत्थरशाह के आंगनबाड़ी केंद्र पर हिमांशु पटेल ने गर्भवती महिलाओं को तहरी, बच्चों को फल परोसा। इस मौके पर ग्राम पंचायत गुलहरिया पत्थरशाह के प्रधान जगदीप सिंह जग्गा, ग्राम पंचायत भिड़ौरी के प्रधान धु्रव वर्मा के अलावा सीएचसी निघासन प्रभारी लालजी पासी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।