{"_id":"6ade42ceb57c75de590823c8","slug":"ishani-of-gola-won-bronze-medal-in-shooting-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-188345-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निशानेबाजी में गोला की इशानी ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निशानेबाजी में गोला की इशानी ने जीता कांस्य पदक
Sun, 25 Oct 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में प्रशस्ति-पत्र के साथ ईशानी शुक्ला। स्रोत: परिजन
गोला गोकर्णनाथ। निशानेबाजी में गोला की इशानी शुक्ला ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने नोएडा में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल इंटर स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी पब्लिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि उनकी पोती इशानी अपनी मां निहारिका शुक्ल और पिता शिवांशु शुक्ल के साथ नोएडा में रहती है। वह कक्षा चार में पढ़ती है। इशानी ने 17 अक्तूबर को नोएडा के बीएलएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि हाल ही में एशियन गेम्स के प्रचार के लिए अंबानी समूह की एक विज्ञापन फिल्म में भी इशानी को मौका मिला था। यह विज्ञापन टीवी पर खेलों के प्रसारण के दौरान आता रहा है।