फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Metering again on the protest of traders, minor encroachment found

व्यापारियों के विरोध पर फिर हुई पैमाइश, मिला मामूली अतिक्रमण

Fri, 01 Oct 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Metering again on the protest of traders, minor encroachment found
सड़क की पैमाइश करते पीडब्ल्यूडी के एई।
पीडब्ल्यूडी ने एक महीने पहले व्यापारियों को दिया था अतिक्रमण हटाने का नोटिस
विज्ञापन

मैलानी। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी ने रोड की पैमाइश कर चिन्हांकन किया, जिसमें पीडब्ल्यूडी की भूमि पर मामूली अतिक्रमण पाया गया। इससे पहले पिछले साल की पैमाइश में पीडब्ल्यूडी ने एक महीने पहले व्यापारियों को अतिक्रमण का नोटिस दिया था।
शनिवार को थाना दिवस में व्यापार मंडल ने एसडीएम से राजस्व टीम से फॉरेस्ट के फिक्स प्वाइंट से पैमाइश कराकर पीडब्ल्यूडी रोड का चिन्हांकन कराने को कहा था। एसडीएम ने बृहस्पतिवार को पैमाइश कराने की बात कही थी। कानूनगो विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में आई राजस्व टीम ने खुटार रोड स्थित फॉरेस्ट के फिक्स प्वाइंट से पैमाइश शुरू की, जिसमें बाईपास तिराहा से कुछ आगे नेशनल हाईवे की भूमि निकली। उसके आगे से ट्रांसफार्मर तक पीडब्ल्यूडी की रोड निकली।
विज्ञापन

कानूनगो ने बताया कि इसके आगे जिला पंचायत की सड़क है। रोड के दोनों ओर बीस मीटर चौड़ाई नापकर चिन्हांकन किया गया। इससे पहले पीडब्ल्यूडी के चिन्हांकन में कई दुकानदार अतिक्रमण की जद में आए थे। पैमाइश में मामूली अतिक्रमण पाया गया। इससे रोड के दुकानदारों ने राहत की सांस ली। पैमाइश के समय पीडब्ल्यूडी के एई विजय चंद्र, जेई आलोक कुमार, लेखपाल देवेंद्र सिंह, शशि प्रकाश सिंह तोमर, पुलिस और पीएसी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व टीम ने अभिलेखों में दर्ज रिकार्ड के अनुसार फारेस्ट के फिक्स प्वाइंट से भूमि की पैमाइश की है। पिछले साल और इस साल की पैमाइश में फर्क आया है। इस बार की पैमाइश दुरुस्त है। इससे पीडब्ल्यूडी विभाग पूरी तरह से संतुष्ट है। - विजय चंद्रा, एई, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-तीन खीरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed