फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mercury rolled, increased melting, freezing Tituri valley

लुढ़का पारा, बढ़ी गलन, ठंड से ठिठुरी तराई 

Sat, 07 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 07 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mercury rolled, increased melting, freezing Tituri valley
fire - फोटो : amar ujala
भीषण शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त, छाया कोहरा 
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बर्फबारी से तराई में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिनभर धूप न निकलने और सर्द हवाओं के चलने से लोग ठिठुरकर रह गए। ठंड के कारण हुई पांच दिन की छुट्टियों के बाद जब स्कूल खुले तो बच्चों को घने कोहरे और सर्द हवाओं के थपेड़े झेलते हुए स्कूल कॉलेज जाना पड़ा। 
ठंड के कारण लोग सुबह देर तक रजाइयों में दुबके रहे। सड़कों और चौराहों पर लोगों ने अलाव के सहारे ठंड से बचाव का प्रयास किया। शीतलहर के कारण लोगों की दिनचर्या भी बुरी तरह प्रभावित हुई। 
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार को लुढ़के पारे से बढ़ी गलन और शीतलहर के चलते लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव तापकर, गर्म कपड़ों में लिपटकर दिन गुजारना पड़ा है। दिनभर सूर्य के दर्शन न होने से मौसम में बढ़ी ठंड से लोगों को परेशानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममरी। शुक्रवार को आसमान में घना कोहरा छाए रहने, सर्द हवाओं के चलने से शीत लहर का प्रकोप एकाएक बढ़ गया। आम जनजीवन दिन भर अस्त व्यस्त रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। 
मोहम्मदी। नगर में शुक्रवार ठंड के कारण बाजार में सन्नाटा छाया रहा। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन न होने से भीषण ठंड रही। शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद आज कक्षा आठ तक के स्कूल खुले, लेकिन शीत के कारण बच्चों की संख्या काफी कम रही। बांकेगंज। शुक्रवार चलीं पुरवा हवाओं के साथ पड़ने वाली कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ठंड के चलते लोगों के घरों से न निकलने पर मार्केट सहित सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। 
पलियाकलां। भीषण ठंड और शीतलहर के बाद भी नगर पालिका और तहसील प्रशासन की ओर से अब तक कहीं पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त रैन बसेरे का इंतजाम भी न होने से दिक्कत आ रही है। दो दिन केवल खानापूर्ति के लिए अलाव जलवाने के बाद प्रशासन ने हाथ खड़े कर लिए हैं।  
भीषण शीतलहर तथा ओस के रूप में गिरती पानी की बूंदों के बीच पूरे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन न होने के कारण दिनभर कोहरा पड़ता रहा। यहां पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डालचंद्र ने अपने स्तर से अलाव की व्यवस्था की है।


सेवा सप्ताह में स्त्री सेवा समिति ने जलवाए अलाव
लखीमपुर खीरी। सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकोशोत्सव के उपलक्ष्य में स्त्री सेवा समिति के सौजन्य से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतिम दिन अलाव जलवाए गए, साथ ही सुबह गुरु गोविंद सिंह चौक पर राहगीरों को चाय पिलाई। शाम को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए इसी चौक पर अलाव जलाया। इस सेवा कार्य में अध्यक्ष रश्मि कौर, सचिव कुलविंदर कौर, निर्मल कौर, शम्मी खुराना, हरजीत कौर, गुरजीत कौर, सिम्मी, सोनिया, मिनी, मनजीत, भगवंत कौर, राजेंद्र कौर, मीना, तुलसी, सुनीता, बीनू, कोमल, दविंदर कौर आदि सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed