फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Memorandum given on non-disclosure of student's death

Lakhimpur Kheri News: छात्रा की मौत का खुलासा न होने पर दिया ज्ञापन

Mon, 23 Sep 2024 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Memorandum given on non-disclosure of student's death
एसडीएम डॉ अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपते किसान नेता। संवाद
मोहम्मदी। रेहरिया क्षेत्र के साहब गंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में 18 दिन पूर्व छात्रा का कमरे में फंदे से शव लटका पाए जाने की घटना का अब तक खुलासा नही हुआ है। इसको लेकर किसान यूनियन ने एसडीएम डाॅ. अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

पं. दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय में 16 वर्षीय निधि यादव पुत्री प्रमोद कुमार यादव निवासी पड़रिया का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। घटना के 18 दिन बाद भी उसकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई हैं। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने 10 मांगों का ज्ञापन आवासीय विद्यालय के सामने एसडीएम को सौंपा। उधर, किसान यूनियन के धरना-प्रदर्शन की भनक लगते ही सीओ और एसडीएम सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि आवासीय विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे खराब थे तो अभी तक सही हुए या नहीं। घटना के पहले कैमरे खराब थे, तो स्कूल के कर्मचारियों ने किसको अवगत कराया था। घटना के शाम लगभग 7:30 बजे हुई थी तो परिवार के मुखिया को रात लगभग 10 बजे क्यों बुलाया गया। जिस दिन घटना हुईं थी उस दिन गेट कीपर कौन था। जिस दिन घटना हुईं उस दिन महिला और पुरुष स्टाफ कितना था। चार सितंबर को रात 8:00 बजे जो सफेद गाड़ी आई थी, वह किसकी थी। संगठन ने इस तरह के कई सवाल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी है कि 28 सितंबर तक मांगें पूरी होनी चाहिए नहीं तो चक्का जाम करेंगे। धरना स्थल सीओ अरुण कुमार सिंह के अलावा कई थानों की पुलिस मौजूद रही। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह सिंधू, जिला उपाध्यक्ष हरदयाल सिंह, महासचिव शिवेंद्र सिंह उर्फ मोनू यादव, सुखदेव सिंह, जिला प्रभारी लखीमपुर रणधीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदी दलबीर सिंह, कुंभी ब्लॉक अध्यक्ष बलजिंदर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed