फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   meeting in nagar palika board

पलिया पालिका बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

Sat, 07 Mar 2015 06:33 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Sat, 07 Mar 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
meeting in nagar palika board
शनिवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में दो नालों के निर्माण, डूडा के विकास कार्यों में तेजी लाने, श्मशान भूमि की बाउंड्री और चबूतरा निर्माण सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से नगरवासियों को बचाने के लिए दो फॉगिंग मशीन खरीदने का भी प्रस्ताव किया गया। इससे पहले मनमाने कार्यों का आरोप लगाते हुए कई पालिका सदस्यों ने गुस्से का इजहार कर हंगामा काटा।
विज्ञापन

पालिका सभागार में अध्यक्ष केबी गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वप्रथम ईओ नीलम चौधरी ने सभी पालिका सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यवाही शुरू होते ही बैठक में हंगामा शुरू हो गया और तमाम पालिका सदस्य मनमाने तरीके से विकास कार्य कराने का आरोप लगाने लगे। इन आरोपों को लेकर खूब तर्क-वितर्क हुए और काफी देर तक हंगामा जारी रहा। जब यह कहा गया कि बोर्ड की मर्जी से ही विकास कार्य कराए जाएंगे, तब जाकर माहौल शांत हुआ। इसके बाद दो फॉगिंग मशीन खरीदने पर विचार हुआ, जिस पर प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद डूडा के विकास कार्यों में तेजी लाने, सिंगहिया और टेहरा में नाला निर्माण कराने, श्मशान की बाउंड्री और चबूतरा निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया। पालिका सदस्यों ने कहा कि प्रस्ताव के बाद इस पर अमल भी जरूरी है। उन्होंने मांग की कि पुराने प्रस्तावों जिन पर कार्य शुरू नहीं हुआ है उन्हें निरस्त कर दिया जाए और आवश्यकतानुसार नए सिरे से प्रस्ताव किए जाएं। बैठक में सीमा विस्तार समेत कई पुराने प्रस्तावों पर अमल को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही पालिका सदस्यों ने मांग की कि जल्द ही निगरानी समिति का गठन किया जाए। बैठक में जसपाल गोहानियां, गौरव गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, सीताराम राठौर, इस्लामुददीन, अब्दुल खालिक, मोइनुददीन खां, विवेक गुप्ता, चांद कुमार जैन, मोहम्मद उस्मान, राजीव शुक्ला, सावित्री देवी, सुधा सिंह, मुन्नी, नीतू शाक्य, रेशमा शाक्य, मीरा देवी, सारिका सिंह, गजाला अंजुम, बुंदन अली, रहीस अहमद, एम फुरकान अंसारी,  ताराचंद गुप्ता, अनीता गुप्ता, सतीश वाल्मीकि समेत कई पालिका सदस्य और कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed