फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Meerut and Banaras won the semi final

मेरठ और बनारस ने जीता सेमी फाइनल

Sat, 02 Oct 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Meerut and Banaras won the semi final
गोला स्टेडियम पर सेमीफाइनल खेलने उतरी बनारस और लखनऊ की टीम।

पब्लिक इंटर कॉलेज कप प्रादेशिक फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल आज

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर में स्थत स्टेडियम के मैदान पर आयोजित सात दिवसीय पब्लिक इंटर कॉलेज कप प्रादेशिक फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मेरठ और बनारस की टीम विजयी रही। इन दोनों विजेता टीमों के बीच फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा।
सेमीफाइनल का पहला मैच शुक्रवार को मेरठ और गोरखपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बड़ा ही रोमांचक रहा। मेरठ ने 2-0 से गोरखपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को समझाकर पुन: मैच शुरू कराया। मेरठ की ओर से पहला गोल करने वाले खिलाड़ी ललित कुमार को पुरस्कृत किया गया। सेमीफाइनल का दूसरा मैच लखनऊ और बनारस के बीच खेला गया। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। बनारस की टीम ने 2-1 से सेमी फाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रदीप मिश्रा, रमेश जैसल, अजय यादव, हाजी मुनव्वर निर्णायक रहे। कमेंट्री केंद्रीय विद्यालय लखीमपुर के खेल शिक्षक राजेंद्र कुमार ने की। टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी मोंटी ने बताया कि दो अक्तूबर को मेरठ और बनारस के बीच प्रादेशिक फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर जनार्दन गिरि, विजय सिंह चौहान, राजेश्वर सिंह, सतनाम सिंह, अतहर अली, अमर सिंह, पवन साहनी, रोमी कक्कड़, अरविंद गुप्ता, पंकज गुप्ता, भोली गिरी, कफील अहमद, सुरमुख सिंह, सुधीर कोहली, ईश्वर चंद तिवारी, अन्नू दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed