फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Meena fair will be organized in schools selected by PM Shri

Lakhimpur Kheri News: पीएम श्री में चयनित स्कूलों में लगेगा मीना मेला

Wed, 11 Sep 2024 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Meena fair will be organized in schools selected by PM Shri

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिले में पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों में मीना मंच का गठन किया जाता है। मीना मंच का कार्य किशोर-किशोरियों को सजग एवं सशक्त बनाना है। इसको लेकर आने वाली 24 सितंबर को मीना मेले का आयोजन किया जाएगा।
मीना दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तर पर जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर प्रति विद्यालय तीन हजार रुपये की ग्रांट भी जारी की गई है। मेले को लेकर विभाग तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों में बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण के मुद्दों पर अभिभावकों व जनसमुदाय को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय मीना मेले का आयोजन किया जाना है। मीना मेला विद्यालय का आयोजन विद्यालय स्तर पर एक दिन के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक, मीना मंच की सुगमकर्ता के नेतृत्व में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना मंच के बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार विषय वस्तु के आधार पर 10 टीम बनाकर उन्हें स्टाल लगाने के लिए विषय आवंटित किए जाएंगे। सभी टीम में पांच सदस्य होंगे, जिसमें मीना मंच के तीन सदस्य, विद्यालय से पास आउट एक बालिका अथवा अभिभावक शामिल किए जाएंगे। कार्यक्रम 24 को आयोजित होगा।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें विज्ञान के खेल, गणित के ट्रिक, कबाड़ से जुगाड़, जलवायु परिवर्तन एवं स्वच्छ परिवेश, कानूनी जागरूकता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, पैनल चर्चा, पोस्टर, बाल-अखबार, कॉमिक बुक का निर्माण एवं प्रदर्शन, बच्चों द्वारा विविध मुद्दों पर तैयार किए गए स्लोगन, पोस्टर, बाल-अखबार, कॉमिक बुक का निर्माण कर गैलरी में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
साथ ही खेलकूद-कबड्डी, क्रिकेट, कैरम, पपेट निर्माण, थियेटर पर आधारित खेल करवाए जाएंगे। वहीं मीना मंच मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मीना पर आधारित फिल्म मुझे स्कूल अच्छा लगता है का प्रदर्शन किया जाएगा।

साथ ही विविध सामाजिक मुद्दों, जिसमें स्वास्थ्य एवं पोषण, सुरक्षा संरक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, सेल्फ एस्टीम, महिला शिक्षा एवं सशक्तीकरण तथा अन्य स्थानीय समस्याओं पर आधारित नाटकों, गीतों, एकांकी, पपेट शो सहित कई अन्य मुद्दों पर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed