{"_id":"609d707b8ebc3e29935614ca","slug":"medical-college-tehsil-employees-measuring-land-in-saidapur-lakhimpur-news-bly4464662138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज: सैदापुर में तहसील कर्मचारियों ने की जमीन की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज: सैदापुर में तहसील कर्मचारियों ने की जमीन की पैमाइश
विज्ञापन
कानूनगो ने लगवाए पिलर, 325 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
फरधान। देवकली रोड स्थित सैैदापुर गांव में मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन ने जमीन की पैमाइश कराकर हद बंदी के लिए पिलर लगवाए हैं। इससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद लगने लगी है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
सदर तहसील के गांव सैदापुर भाऊ में करीब सौ बीघा जमीन पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। जिला प्रशासन ने जमीन फाइनल कर इससे शासन को भी अवगत करा दिया था। अब प्रशासन ने इस जमीन पर कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन ने जमीन की पैमाइश कराकर कब्जे के लिए पिलर लगवा दिए हैं। बताते हैं कि डीएम के निर्देश पर पहुंचे तहसील कर्मचारियों ने जमीन की पैमाइस कर हद बंदी की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए जमीन के चारों तरफ पिलर लगवाए हैं।
आखिरकार सैदापुर में ही बनेगा मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज निर्माण की हरी झंडी मिलने के बाद जिले के कुछ माननीय इसका निर्माण अपनी इच्छानुसार कराना चाहते थे। इसको लेकर कुछ माननीयों ने इसका निर्माण सैदापुर में ही कराने के लिए सीएम को पत्र लिखे। खासकर क्षेत्रीय विधायक मंजू त्यागी ने डीएम सहित सीएम को पत्र भेजकर सैदापुर भाऊ में मेडिकल कॉलेज निर्माण की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
325 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए शासन ने 325 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सैदापुर भाऊ में 18 एकड़ से अधिक जमीन पर इसका निर्माण होगा। तहसील प्रशासन के अनुसार सैदापुर भाऊ में तीन एकड़ से अधिक ग्राम समाज की जमीन है। इसी से सटी करीब 13 एकड़ एक जमीन और है, जो देवस्थान के नाम दर्ज है। इतनी जमीन मेडिकल कॉलेज के लिए पर्याप्त है। इसकी मंजूरी कैबिनेट से भी मिल चुकी है।
कानूनगो ने लगवाए पिलर
मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने वाले कांट्रेक्टर कमाल अहमद अपने जेई, कानूनगो बदन सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल सूरत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब 18 एकड़ जमीन की पैमाइश कराकर पिलर लगा दिए हैं। कानूनगो बदन सिंह ने बताया पैमाइश का काम लगभग पूरा हो गया है।