फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MBBS student dies after drowning in Bhaghar lake

Lakhimpur Kheri News: भगहर झील में डूबने से एमबीबीएस छात्र की मौत

Tue, 03 Jun 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 03 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
MBBS student dies after drowning in Bhaghar lake
रमियाबेहड़। पढुआ थाना क्षेत्र के गांव सेमरा बाजार में मंगलवार को भगहर झील में नाव पलटने से एमबीबीएस का छात्र व उसका चचेरा भाई झील में डूब गए। कुछ देर बाद दोनों को तलाश लिया गया, लेकिन तब तक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

सेमरा बाजार निवासी ग्राम प्रधान मोबीन अहमद का 19 वर्षीय पुत्र मो. कैफ अपने चचेरे भाई जावेद आलम के साथ पड़ोस के ही मोहनापुर भगहर झील के पास गया था। झील में पड़ी नाव में दोनों सवार हो गए। बताया जाता है कि नाव टूटकर गहरे पानी में पलट गई। सूचना के बाद पुलिस ने आनन-फानन बचाव कार्य शुरू कराया। काफी देर बाद दोनों को पानी से निकाला जा सका। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मो. कैफ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जावेद आलम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कैफ नोएडा में एमबीबीएस का छात्र था। गर्मी की छुट्टियों में एक सप्ताह पहले घर आया था। एसडीएम राजीव निगम ने घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम न कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed