{"_id":"579368284f1c1ba07cc4bd07","slug":"mayawati-to-nasimuddin-immediately-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मायावती, नसीमुद्दीन को तुरंत गिरफ्तार करो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मायावती, नसीमुद्दीन को तुरंत गिरफ्तार करो’
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य बसपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। पार्टी कार्यालय से निकाले गए जुलूस में भाजपाइयों ने कहा कि मायावती और नसीमुद्दीन को तुरंत गिरफ्तार करो। भाजपाइयों ने इन सभी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
बता दें बसपा नेताओं ने लखनऊ में भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इनके घर की महिलाओं के खिलाफ मंच से अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था। प्रदर्शन में बहन बेटी के खिलाफ किए गए अशोभनीय शब्दों के प्रयोग से आहत भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने शनिवार को जिलों पर बसपा के खिलाफ प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। जिस पर शनिवार को कार्यालय पर इकठ्ठा हुए भाजपा नेताओं ने बैठक की और बसपा नेताओं की घोर भर्त्सना की। इसके बाद जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाइयों ने सदर चौराहे तक जुलूस निकाला कर बसपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपाईयों ने सदर चौराहे पर बसपा नेताओं को पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया।
भाजपा नेताओं ने प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद बसपा प्रमुख मायावती, नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने, बसपा नेताओं को मर्यादा में रहकर प्रदर्शन करने की अनुमति दिए जाने, बसपा नेताओं की ओर से की गई अमर्यादित बयानबाजी से प्रदेश की बेटियां अपमानित हुई, इसलिए इनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग सम्बंधी राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौपा। इस दौरान सुनील सिंह, अनूप शुक्ला, उमाशंकर मिश्रा, दुर्गेश नंदन पांडे, आलोक जनवार, अभिषेक सिंह सोनू, चंदन शाह, आशीष बाथम, अवधेश मिश्रा, विजय शुक्ला रिंकू, अनुपम अवस्थी, ओमप्रकाश वर्मा सहित दर्जनों भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
पलिया में भाजयुमो आया सड़क पर, जुलूस निकालकर फूंका मायावती का पुतला
‘बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में’ का स्लोगन लेकर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव शुक्ला तथा भाजयुमो जिलामंत्री/विधानसभा प्रभारी उदयवीर सिंह के नेतृत्व में तमाम भाजपाइयों ने मालगोदाम रोड से जुलूस निकाला। जुलूस में बसपा प्रमुख मायावती, बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जुलूस तहसील गेट पर पहुंचकर समाप्त हुआ जहां कार्यकर्ताओं ने बसपा प्रमुख मायावती का पुतला फूंककर विरोध जताया। साथ ही सांकेतिक धरना देने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार घनश्याम भारती को दिया। जिसमें कहा गया है कि लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर सतीश चंद्र मिश्रा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर व मेवालाल गौतम के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह, उनकी नाबालिग पुत्री और मां को अश्लील गालियां देकर दिनदहाड़े जान से मारने की धमकी दी थी। ज्ञापन में कहा गया है कि दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह ने बसपा नेताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जरूरी है कि तत्काल गिरफ्तारी हो साथ ही परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। इसमें मंडल महामंत्री विजय गुप्ता, जिला मंत्री विकास गुप्ता, शिवराज राना, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष वरूण मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, एबीवीपी नगर मंत्री कुलदीप कश्यप, बादल शुक्ला, मनोज गुप्ता, प्रशांत शुक्ला, किशन सिंह, सुनील राठौर, सत्यवीर गुप्ता, रवि शुक्ला, बीके चौधरी, सुदीप सिंह, सुरेन्द्र कुमार, शुभम मिश्रा, अनुपम राय, विक्की शर्मा, शिवम झा, नीरज प्रजापति सहित तमाम भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।