{"_id":"572242924f1c1b0a61a927f6","slug":"may-15-will-be-diverted-via-aishbagh-sitapur-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐशबाग-सीतापुर रेलखंड 15 मई से होगा ब्लाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐशबाग-सीतापुर रेलखंड 15 मई से होगा ब्लाक
अमर उजाला ब्यूरो-मैलानी।
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐशबाग-सीतापुर मीटरगेज रेलखंड को होना है आमान परिवर्तन
रेल प्रशासन ने पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग-सीतापुर मीटरगेज रेलखंड के आमान परिवर्तन के काम के लिए 15 मई से ब्लाक लिए जाने की घोषणा कर दी है। बता दें कि ऐशबाग-पीलीभीत रेलखंड के आमान परिवर्तन का काम ऐशबाग-सीतापुर, सीतापुर-मैलानी, मैलानी-पीलीभीत तीन चरणों में किया जाना है। रेलखंड का आमान परिवर्तन का काम रेल विकास निगम लिमिटेड कर रहा है। हालांकि पिछले काफी दिनों से पूरे खंड में जगह-जगह काम हो रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी खंड का ब्लाक नहीं लिया गया था, बल्कि इससे पहले सीतापुर-ऐशबाग खंड का ब्लाक लिए जाने की कई तारीखें निकल चुकी हैं। पिछले दिनों यहां दौरे पर आए एनईआर जीएम राजीव मिश्र ने भी एक मई से ऐशबाग-सीतापुर रेलखंड ब्लाक लिए जाने की घोषणा की थी, लेकिन उनकी घोषणा भी गलत साबित हुई और एक के बजाए 15 मई से ब्लाक लिए जाने की घोषणा रेल प्रशासन ने की है। ब्लाक की तिथि घोषित हो जाने से अब लोगों को जल्द ही बड़ी लाइन बनने की उम्मीद हो गई है। जीएम दौरे के दौरान आरवीएनएल के एजीएम ने सीतापुर-मैलानी खंड का ब्लाक एक अक्तूबर से लिए जाने तथा तीसरे चरण में मैलानी-पीलीभीत खंड का ब्लाक लिए जाने की बात भी रेलवे बताई थी।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ऐशबाग-सीतापुर मीटर गेज रेलखंड को ब्राडगेज मे आमान परिवर्तन का काम करने के लिए ऐशबाग से सीतापुर के बीच ट्रेनों का संचालन 15 मई से अगली सूचना तक बंद रहेगा।