फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Maulana, the main accused in the conversion case, still away from arrest

धर्मांतरण मामले का मुख्य आरोपी मौलाना अब भी गिरफ्त से दूर

Tue, 02 Nov 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Maulana, the main accused in the conversion case, still away from arrest
प्रतीकात्मक
पुलिस का दावा, तलाशा जा रहा है आरोपी मौलाना यूनुस
विज्ञापन

मोहम्मदी। धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन मुख्य आरोपी मौलाना यूनुस अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि वह उसकी जोरशोर से तलाश कर रहे हैं।
क्षेत्र के गरवापुर निवासी अनुसूचित जाति के अनुज के पिता दामोदर से पुलिस रविवार को भी पूछताछ करती रही। वहीं अनुज शाम को पुलिस के साथ घर पहुंचा। बताते हैं कि मुक्त कराए जाने के बाद अनुज मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित अनुज को घर भेज दिया गया है। उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान रखा जा रहा है, जबकि मौलाना यूनुस की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर कहां से हुई दोनों में दोस्ती
गरवां गांव मोहम्मदी से लगा हुआ है। गरीबी और बेरोजगारी के कारण सरैया के दो युवकों से मेलजोल हो गया और काम दिलाने के बहाने वह अनुज को बरबर के भट्टे पर ले गए और पथाई के काम में लगा दिया। इन भट्टों पर बाहर के लोग भी काम करने के लिए आते हैं। वह सब धीरे-धीरे अनुज के दोस्त बनकर अपने मकसद में कामयाब होने लगे। बाद में दोनों अनुज को अच्छे पैसा पैदा कराने का लालच देकर उसे दिल्ली ले गए और वहां पर काम कराने के बहाने से इधर-उधर रोका और अपने मन का खाना खिलाते रहे। अधिकतर अपने ही धर्म की उससे बातें करते थे। कुछ दिन रहने के बाद उसे मोहम्मदी मदरसे में बंधक बनाकर रखने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed