फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Matru Vandan Yojana stuck between two departments

Lakhimpur Kheri News: दो विभागों के फेर में फंसी मातृ वंदन योजना

Thu, 17 Oct 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Matru Vandan Yojana stuck between two departments
लखीमपुर खीरी। बेटी के जन्म पर मां के पोषण के लिए छह हजार रुपये दिलाने वाली प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना दो विभागों के फेर में फंस गई है। योजना का पोर्टल ठप होने से महिलाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। मौजूदा समय में हजारों लाभार्थी योजना से वंचित हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना पहले स्वास्थ्य विभाग संचालित करता था, लेकिन केंद्र सरकार ने अब इसकी जिम्मेदारी बाल विकास विभाग को सौंप दी है। यह योजना स्वास्थ्य से बाल विकास के पास जून 2024 में आई थी, तब से पोर्टल बंद है। पोर्टल बंद होने से ब्लॉक से लेकर जिला स्तर पर तमाम प्रकार की शिकायतें पहुंच रही हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार, मैपिंग न होने की वजह से पोर्टल शुरू नहीं हो पा रहा है। पोर्टल कब तक चालू होगा, कुछ पता नहीं है। हकीकत देखा जाए तो योजना के विभागों की अदला-बदली से सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना बट्टे में जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
लाभार्थी को दो बार दी जाती है धनराशि
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत लाभार्थी को दो बच्चों के जन्म पर धनराशि दी जाती है। पहला बच्चा होने पर पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, दूसरे बच्चे का जन्म होने पर छह हजार रुपये मां के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। दूसरे बच्चे की धनराशि सिर्फ बेटी होने पर ही दी जाती है। यह योजना वर्ष 2017 में शुरू हुई थी।
-------------
कर्मचारियों को दिया जा चुका है प्रशिक्षण
योजना मिलने के बाद बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को योजना से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मौजूदा समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है, लेकिन पोर्टल ठप होने से योजना को विस्तार नहीं मिल पा रहा है। साथ ही ऑनलाइन मैपिंग का कार्य चल रहा है।
-----------------
असमंजस में लाभार्थी, लाभ मिलेगा या नहीं
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना का पोर्टल ठप होने से लाभार्थियों को लाभ नहीं मिल पा रहा र्है। लाभार्थी असमंजस में हैं कि उनको आगे लाभ मिलेगा या नहीं। अफसरों को भी नहीं पता कि मौजूदा समय में वंचित होने वालों को आगे लाभ मिलेगा कि नहीं। लाभार्थी से लेकर अफसर तक असमंजस में हैं।
--------------
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना अब स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। यह योजना बाल विकास विभाग को आवंटित कर दी गई है। अब योजना से संबंधित पूरी जानकारी बाल विकास विभाग ही बताएगा।

-डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ
---------
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना बाल विकास को मिली है। स्टाफ को प्रशिक्षण मिल चुका है। निदेशालय से पोर्टल बंद है, जिसकी वजह से ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। पोर्टल चालू होते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
-भरत प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी
------------
योजना का पोर्टल बंद होने का मामला संज्ञान में आया है। यह समस्या शासन स्तर की है। इसको लेकर शासन को पत्र लिखा जाएगा।
-अभिषेक कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed