{"_id":"6aa53eb15e7ba6f4db0ad019","slug":"massive-fire-breaks-out-at-an-electronics-showroom-in-lakhimpur-kheri-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी भीषण आग, बाजार में मचा हड़कंप; लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी भीषण आग, बाजार में मचा हड़कंप; लाखों का सामान जलकर राख
Sat, 12 Sep 2026 05:29 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 12 Sep 2026 05:29 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में शहर से सटे रामापुर कस्बे में शनिवार दोपहर वर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान, गोदाम और ऊपरी मंजिलों का सामान भी खाक हो गया। आग के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी में शहर से सटे रामापुर कस्बे की बाजार में शनिवार दोपहर एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग लग गई। शोरूम में तैनात कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग विकराल हो गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग किन कारणों से लगी, इसका पता लगाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। इस अग्निकांड में दुकान, पीछे बने गोदाम और ऊपर की दोनों मंजिलों पर रखा घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गया। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। लोगों के मुताबिक शोरूम के ऊपरी हिस्से में मालिक का परिवार रहता था। आग लगने की जानकारी होते ही सभी को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
शोरूम स्वामी दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि अचानक शोरूम से धुआं और ऊंची लपटें निकलते दिखाईं दीं। इस दौरान दुकान में रखे दर्जनों फ्रिज, एलईडी टीवी, कूलर, वॉशिंग मशीन, अलमारी और अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए। घर में रखा सारा फर्नीचर, नकदी, जेवरात और रोजमर्रा का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन