फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mass Havan performed for the successful landing of Chandrayaan-3

Lakhimpur Kheri News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए किया सामूहिक हवन

Wed, 23 Aug 2023 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mass Havan performed for the successful landing of Chandrayaan-3
चंद्रयान  की सफल लैडिगंं की कामना से  रामेश्वरम नाथ शिव मंदिर में हवन पूजन करते  विश्व हिंदू पर
लखीमपुर खीरी। चंद्रयान की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे जिले में पूजा-अर्चना कर दुआ मांगने का सिलसिला जारी रहा। ये दुआ रंग लाई और लैंडर के कदम सफलतापूर्वक चांद पर पड़े।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के प्रचार-प्रसार विभाग ने आचार्य संजय मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह समेत अन्य ने चंद्रयान के सफल लैंडिंग के लिए फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित श्री रामेश्वरम नाथ शिव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और हवन-पूजन आरती का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर संजय मिश्र ने कहा गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर देश के इसरो प्रमुख ने चंद्रयान-3 की जो सफल लैंडिग कराई, वह देश के लिए गौरव की बात है। सभी लोगों ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए भगवान भोलेनाथ ने प्रार्थना की थी। सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और हनुमान चालीसा पाठ करने के साथ यज्ञ में अपनी आहुतियां दी थी।
विज्ञापन

हवन-पूजन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के आचार्य संजय मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी के विपिन मिश्र, भाजपा से कुलभूषण सिंह, राम पांडे, अनूप मिश्रा, सूर्यमणि मिश्रा, विपुल सेठ, विनय तिवारी , ब्रजेश मिश्र , प्रज्जवल शुक्ला, विजय सिंह, निराले पांडे, शुभम मिश्रा, पावन, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed