{"_id":"68d18c15b39d6cebdf07a667","slug":"masked-bike-riders-try-to-kidnap-student-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-156376-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाइक सवार नकाबपोशों ने छात्र को अगवा करने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाइक सवार नकाबपोशों ने छात्र को अगवा करने की कोशिश की
Mon, 22 Sep 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोला कोतवाली में परिजनों के साथ छात्र। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। बाइक सवार नकाबपोशों ने गांव बहेरा से एक छात्र को अगवा करने की कोशिश की। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मैलानी थाना क्षेत्र के गांव बासुकपुर निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका पुत्र प्रवीण (12) अपने नाना रामनिवास के घर बहेरा में रहकर पढ़ाई करता है। सोमवार को करीब तीन बजे पड़ोस में अपने सहपाठी के घर कॉपी लेने जा रहा था।
रास्ते में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने प्रवीण को जबरन बाइक पर बिठा लिया और भाग निकले। कुछ दूर जाने पर सामने से कुछ लोगों को आता देख बाइक सवार प्रवीण को छोड़कर भाग गए। वापस आकर छात्र ने परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर टीम को भेजा गया है।